इंतजार खत्म! iPhone 17 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन एंट्री मारेंगे नए आईफोन
Apple ने iPhone 17 सीरीज की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। 9 सितंबर को Apple Park से कंपनी अपने नए प्रोडक्ट्स को पेश करेगी। इस बार सबकी नजरें iPhone 17 सीरीज पर टिकी हैं।
हाल ही में Apple TV ऐप पर हुई एक 'अनजानी' लीकेज ने इवेंट की डेट कन्फर्म कर दी, जिसके बाद यूजर्स और एक्सपर्ट्स के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं एपल इवेंट की पूरी डिटेल विस्तार से...

iPhone 17 सीरीज: चार नए मॉडल
इस बार Apple चार वेरिएंट लॉन्च कर सकता है। जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और एक नया अल्ट्रा-थिन मॉडल iPhone 17 Air शामिल है, जो कि पिछले "Plus" मॉडल को रिप्लेस करेगा। इसे अब तक का सबसे स्लिम आईफोन भी बताया जा रहा है। डिजाइन और परफॉर्मेंस को लेकर सीरीज में बड़ा अपग्रेड होगा।
दमदार परफॉर्मेंस: A19 चिप
सभी नए मॉडल्स में Apple का लेटेस्ट A19 चिप मिलेगा, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि यह परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी दोनों में बड़ी छलांग साबित होगा।
कैमरे में बड़ा बदलाव
कैमरा अपग्रेड इस बार का सबसे बड़ा हाइलाइट है। सभी मॉडल्स में 24MP का नया फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। वहीं Pro मॉडल्स को एक नए कैमरा बार डिजाइन के साथ ट्रिपल-लेंस सेटअप मिलेगा, जो फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी अनुभव को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का दावा करता है।
डिस्प्ले भी होगा और खास
अब तक Pro मॉडल्स तक सीमित ProMotion डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट) इस बार पूरी सीरीज में मिलने की उम्मीद है। यानी स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस हर मॉडल में मिलेगा।
सिर्फ iPhone ही नहीं, और भी सरप्राइज
यह इवेंट केवल iPhone तक सीमित नहीं रहेगा। Apple नए AirPods Pro 3 और Apple Watch Series 11 भी लॉन्च करने वाला है। यानी इस बार का कीनोट सिर्फ iPhone यूजर्स ही नहीं बल्कि पूरे Apple इकोसिस्टम को एक नया रूप देगा।


Click it and Unblock the Notifications








