iPhone 17 लॉन्च में दिखेगी भारतीय चमक, UP का लड़का निभाएगा अहम भूमिका
एपल का मचअवेटेड 'Awe Dropping' इवेंट 9 सितंबर को होने जा रहा है, जिसमें कंपनी अपनी नई iPhone 17 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी। इस बार के लाइनअप में सबसे बड़ी खासियत है कि कंपनी iPhone 17 Plus की जगह नया और बेहद स्लिम वेरिएंट iPhone 17 Air पेश करने जा रही है। दावा किया जा रहा है कि यह अब तक का सबसे पतला आईफोन होगा।

UP के सबीह खान का रोल
इस इवेंट को भारतीयों के लिए और भी खास बनाने वाला चेहरा है सबीह खान (Sabih Khan), जो यूपी के मुरादाबाद में जन्मे हैं। सबीह खान लंबे समय से एपल के साथ जुड़े हुए हैं और कंपनी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस बार वे भी एपल के बड़े लॉन्च इवेंट में नजर आएंगे।
लॉन्च होंगे कई प्रोडक्ट

एपल के इस इवेंट में न सिर्फ iPhone 17 Air बल्कि अन्य मॉडल्स और कई नए अपग्रेड्स पेश किए जाएंगे। माना जा रहा है कि इस बार डिजाइन और परफॉर्मेंस दोनों स्तरों पर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
भारतीय मूल के सबीह खान का इस इवेंट में शामिल होना देश के लिए गर्व की बात है, क्योंकि वे एपल जैसी टेक दिग्गज कंपनी में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर जैसे पद पर कार्यरत हैं और कंपनी की सप्लाई चेन से जुड़े अहम फैसलों में बड़ी भूमिका निभाते हैं। यानी इस बार iPhone 17 सीरीज के लॉन्च में भारत की झलक भी देखने को मिलेगी।
iPhone 17 एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन
Apple लंबे समय से अपने डिजाइन-फर्स्ट अप्रोच के लिए जाना जाता है, और iPhone 17 भी इससे अलग नहीं लगता। लीक रिपोर्ट्स एक रिफाइन फ्लैट-एज डिजाइन की ओर इशारा करती हैं, जिसमें पतले बेजल्स और हल्के मैटेरियल्स होंगे। Pro मॉडल्स में नया टाइटेनियम बिल्ड शामिल होने की संभावना है, जो इन्हें और भी मजबूत लेकिन हल्का बना देगा।
कैमरों की बात करें तो, iPhone 17 Pro और Pro Max में बेहतर periscope telephoto lens होने की उम्मीद है, जिसमें ऑप्टिकल जूम, बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी और शार्प 8K वीडियो क्षमताएं होंगी। स्टैंडर्ड मॉडल्स में भी बड़े अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








