iPhone 17 का लॉन्च कल, उससे पहले iPhone 16 पर तगड़ा डिस्काउंट, बचेंगे हजारों रुपये
iPhone 17 सीरीज कल लॉन्च होने वाली है। नए लाइनअप में सबसे ज्यादा चर्चा है iPhone 17 Air की, जिसे अब तक का सबसे स्लिम आईफोन भी कहा जा रहा है। नए आईफोन आने से पहले पुराने मॉडल्स पर अच्छी-खासी छूट देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में iPhone 16 अपनी असल कीमत से काफी कम में मिल रहा है।
यह गोल्डन डील अमेजन की तरफ से ऑफर की जा रही है। नया आईफोन 17 लॉन्च होने से पहले पुराना आईफोन 16 कितने में मिल जाएगा और आपके लिए यह डील कैसी रहेगी।

iPhone 17 में अपग्रेड्स आने और कीमत और बढ़ने की उम्मीद है, ऐसे में iPhone 16 अब वैल्यू-कॉन्शियस ग्राहकों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन गया है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...
Amazon पर iPhone 16 डील
iPhone 16 को शुरू में 79,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था (128GB बेस मॉडल के लिए)। समय के साथ इसकी कीमतें काफी कम हो गई हैं। Amazon ने इसे अब 69,990 रुपये में लिस्ट किया है, यानी iPhone 16 पर सीधा 10,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा ग्राहक बैंक कार्ड और EMI ट्रांजैक्शंस पर अतिरिक्त फायदे भी पा सकते हैं।
यह डील उन लोगों के लिए बेहतर है जिन्हें तुरंत नया iPhone खरीदना है। हालांकि, आने वाले फेस्टिव सीजन सेल (Amazon और Flipkart) में इन फोनों की कीमतें और गिरने की उम्मीद है। ऐसे में जो लोग थोड़ा इंतजार कर सकते हैं, उन्हें और बेहतर डील्स मिल सकती हैं।
iPhone 16 के स्पेक्स और फीचर्स
iPhone 16 में 6.1-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट, 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR और True Tone सपोर्ट के साथ आता है। स्क्रीन पर ड्यूरेबल सिरेमिक शील्ड ग्लास कोटिंग है।
डिवाइस में 3nm A18 Bionic चिपसेट दिया गया है, जो Apple Intelligence फीचर्स को सक्षम बनाता है। यह फोन IP68 सर्टिफाइड है, यानी धूल और पानी से सेफ है। बैटरी बैकअप भी शानदार है और यह 22 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देता है। साथ ही इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी है।
फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए iPhone 16 में एडवांस्ड कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें 48MP का सेंसर है, जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है, साथ ही 12MP का मैक्रो लेंस और 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जिससे हाई-क्वालिटी सेल्फी और वीडियो कॉल की जा सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications








