Home
News

iPhone 17 Pro और Pro Max में मिलेगी 8x ऑप्टिकल जूम, परफॉर्मेंस भी होगी बूस्ट!

Apple इस साल सितंबर में अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज iPhone 17 को लॉन्च कर सकता है। इस सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max जैसे मॉडल्स शामिल हो सकते हैं।

एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, खासकर iPhone 17 Pro और Pro Max में कैमरा से जुड़े तीन बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं, जो इसे मौजूदा iPhone 16 सीरीज से कहीं ज्यादा एडवांस बनाएंगे।

iPhone 17 Pro और Pro Max में मिलेगी 8x ऑप्टिकल जूम

मिलेगा 8x ऑप्टिकल जूम वाला नया टेलीफोटो लेंस

MacRumors की रिपोर्ट में बताया गया है कि iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में नया टेलीफोटो कैमरा लेंस दिया जाएगा, जो 8x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा। यह मौजूदा iPhone 16 Pro में मौजूद 5x ऑप्टिकल जूम से एक बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है।

यह लेंस मूव कर सकेगा, जिससे लगातार ऑप्टिकल जूम का फीचर मिलेगा, जो अलग-अलग फोकल लेंथ पर ज्यादा क्लैरिटी और डिटेलिंग देगा।

मिलेगा नया Pro Camera ऐप

iPhone 17 Pro मॉडल्स में एक नया Pro Camera ऐप भी शामिल किया जा सकता है, जो एडवांस फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए डिजाइन किया गया है। यह ऐप उन यूजर्स को टारगेट करेगा जो प्रोफेशनल कैमरा फीचर्स की मांग करते हैं।

एपल इस फीचर के जरिए Halide, Kino और Filmic Pro जैसे थर्ड-पार्टी ऐप्स को सीधी टक्कर दे सकता है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यह ऐप सिर्फ Pro मॉडल्स के लिए होगा या सभी iPhones को मिलेगा।

मिलेगा नया कैमरा बटन और नया कलर वेरिएंट

iPhone 17 Pro सीरीज में एक अतिरिक्त कैमरा कंट्रोल बटन दिया जाएगा, जो फोन के टॉप एज पर होगा। इससे यूजर्स कैमरे को और आसानी से कंट्रोल कर सकेंगे। इसके अलावा एक नया कॉपर जैसा कलर वेरिएंट भी पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, एपल लोगो को इस बार डिवाइस के सेंटर में थोड़ा नीचे शिफ्ट किया गया है।

संभावित स्पेसिफिकेशन

iPhone 17 Pro और Pro Max में 48MP टेलीफोटो कैमरा, 12MP का सेल्फी कैमरा, A19 Pro चिप और 12GB रैम मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही फोन में एक नया vapour chamber कूलिंग सिस्टम और एक स्क्रैच-रेसिस्टेंट, एंटी-रिफ्लेक्टिव डिस्प्ले कोटिंग भी हो सकती है।

iPhone 17 Pro सीरीज प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स और हाई-एंड यूज़र्स के लिए एक बड़ी छलांग साबित हो सकती है। Apple इस बार कैमरा पर खास फोकस करते हुए एक नया एक्सपीरियंस देने की तैयारी में है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X