Home
News

Oh Wow! लॉन्च से पहले ही दिख गया iPhone 17 Pro; देखें रियल-वर्ल्ड लुक

Apple के अगले फ्लैगशिप iPhone 17 Pro को लेकर लंबे समय से लीक और अफवाहें सामने आ रही हैं, और अब लॉन्च से पहले ही इसका पहला रियल-वर्ल्ड लुक सामने आया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर @Skyfops ने हाल ही में दो iPhones पकड़े हुए एक व्यक्ति की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक फोन काले केस में लिपटा हुआ है जिसे iPhone 17 Pro माना जा रहा है।

लॉन्च से पहले ही दिख गया iPhone 17 Pro

iPhone 17 Pro तस्वीर आई सामने

इस तस्वीर की खास बात यह है कि इसे मशहूर टेक जर्नलिस्ट और Apple एक्सपर्ट Mark Gurman ने भी रीपोस्ट करते हुए लिखा, "This looks legit" यानी यह असली लग रहा है। Gurman को देखते हुए इस लीक को खासा भरोसेमंद माना जा रहा है।

लीक हुई तस्वीरों में देखा गया डिवाइस एक नए डिजाइन के साथ नजर आता है। iPhone 17 Pro में पीछे की तरफ एक चौड़ा और horizontal कैमरा बार दिख रहा है जो पूरे बैक पैनल पर फैला है। इस बार में बाईं ओर तीन कैमरा लेंस दिखाई दे रहे हैं, जबकि दाईं ओर वर्टिकल LED फ्लैश और LiDAR स्कैनर है।

MacRumors ने यह भी नोट किया है कि उस व्यक्ति के हाथ में एक और iPhone है जिसे iPhone 16 Pro माना जा रहा है। इसमें एक स्टिकर भी है जो संभवतः एपल के इंटरनल टेस्टिंग यूनिट को ट्रैक करने वाले डेटा मैट्रिक्स को छुपाता है। इससे यह संकेत मिलता है कि हो सकता है यह व्यक्ति एपल का कर्मचारी हो और नए डिवाइसेज की टेस्टिंग कर रहा हो।

iPhone 17 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: 6.3-इंच OLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ
प्रोसेसर: A19 Pro चिपसेट
सॉफ्टवेयर: iOS 26 के साथ आएगा
कैमरा:

  • 48MP मेन लेंस
  • 48MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
  • 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस

AI फीचर्स: अपग्रेडेड Siri एक्सपीरियंस और बेहतर फोटो प्रोसेसिंग

हालांकि, यह लीक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन डिजाइन और Gurman की टिप्पणी को देखते हुए iPhone 17 Pro वाकई में एपल की अब तक की सबसे बड़ी डिजाइन छलांग बन सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X