Home
News

iPhone 17 Pro में मिलेगा DSLR जैसा कैमरा और रॉकेट जैसी स्पीड! कीमत सुनकर चौंक जाएंगे

एपल इस साल अपने नए iPhone 17 सीरीज के साथ बड़ा धमाका करने जा रहा है। सितंबर 2025 में लॉन्च होने वाले iPhone 17 लाइनअप में iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हो सकते हैं।

इनमें सबसे ज्यादा चर्चा आईफोन 17 प्रो को लेकर है, जो डिजाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड हो सकता है। लॉन्च से पहले इसके बारे में तमाम तरह की डिटेल सामने आ चुकी है, जिसके बारे में यहां बताने वाले हैं।

iPhone 17 Pro में मिलेगा DSLR जैसा कैमरा!

लॉन्च और कीमत

iPhone 17 Pro के सितंबर के दूसरे हफ्ते में (संभावित तारीख 11 से 13 सितंबर) लॉन्च होने की उम्मीद है। कीमत की बात करें तो भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1,39,999 रुपये हो सकती है, जबकि अमेरिका में यह $2,099 और दुबई में AED 4,599 तक जा सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि हाई-एंड मॉडल्स की कीमत $2,300 से भी पार जा सकती है।

डिजाइन और कलर ऑप्शन्स

इस बार कंपनी iPhone 17 Pro में टाइटेनियम की जगह हल्का एल्यूमिनियम और ग्लास बॉडी दे सकती है। रियर कैमरा मॉड्यूल भी बदलेगा और इसमें रेक्टैंगुलर बार डिजाइन आ सकता है। कलर ऑप्शन्स में ब्लैक, व्हाइट, ग्रे और गोल्ड जैसे शेड्स नए नामों के साथ देखने को मिल सकते हैं।

कैमरा अपग्रेड

इसमें 48MP के तीन रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद है, जिसमें 3.5x ऑप्टिकल और 7x लॉसलेस जूम वाला नया टेलीफोटो लेंस भी शामिल होगा। फ्रंट कैमरा 12MP से बढ़कर 24MP हो सकता है, जिससे सेल्फी क्वालिटी में बड़ा सुधार होगा।

स्पेसिफिकेशन्स

इसमें 6.3-इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर OLED स्क्रीन होगी, जो 120Hz ProMotion टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें नया A19 Pro चिपसेट, 12GB रैम और 35W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। आईफोन 17 प्रो एपल फैंस के लिए एक शानदार अपग्रेड हो सकता है। खासकर उन लोगों के लिए जो कैमरा, परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन में कुछ नया चाहते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X