पावरफुल परफॉर्मेंस, जबरदस्त कैमरा; iPhone 17 Pro पर लेटेस्ट अपडेट; जानें कब होगा लॉन्च
एपल अपनी सबसे एडवांस iPhone 17 सीरीज पर कथित रूप से काम कर रहा है। हर बार की तरह इस लाइनअप को भी सितंबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है। नए लाइनअप में डिजाइन, कैमरा अपग्रेड, परफॉर्मेंस और एपल इंटेलिजेंस के दायरे को बढ़ाया जाएगा।
सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Air और iPhone 17 Pro और Max मॉडल लॉन्च किए जा सकते हैं। हम यहां आईफोन 17 प्रो के बारे में सामने आए लीक्स के बारे में बताने वाले हैं।

iPhone 17 Pro लॉन्च डेट और अवेलेबिलिटी
एपल की नई सीरीज 11 से 13 सितंबर के बीच लॉन्च की जा सकती है। लॉन्च इवेंट के बाद इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो सकते हैं, साथ ही अगले कुछ हफ्तों में अमेरिका और इंडिया में डिलीवरी शुरू हो सकती है।
एक्सपेक्टेड प्राइस
ग्लोबल कॉस्ट और इंपोर्ट ड्यूटी के चलते आईफोन 17 प्रो की कीमत थोड़ी महंगी हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस मॉडल को 1,39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।
iPhone 17 Pro Design में बदलाव
एपल अपने नए iPhone 17 Pro में बड़ा डिजाइन बदलाव कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कंपनी टाइटेनियम फ्रेम को छोड़कर हल्का एल्यूमीनियम और ग्लास बिल्ड अपना सकती है। इससे फोन पकड़ने में और ज्यादा हल्का और आरामदायक हो जाएगा। इसके अलावा, बैक कैमरा सेटअप में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कैमरा मॉड्यूल को अब एक Horizontal रेक्टेंगुलर बार के रूप में डिजाइन किया जा सकता है, जिसके कोने गोल होंगे, जिससे फोन का लुक और भी मॉडर्न लगेगा।
iPhone 17 Pro Color ऑप्शन
कलर वेरिएंट्स की बात करें तो Apple क्लासिक शेड्स को बनाए रखेगा लेकिन एक नए ट्विस्ट के साथ। इसमें ब्लैक, व्हाइट, ग्रे और गोल्ड जैसे कलर फिर से देखने को मिल सकते हैं, लेकिन इनका फिनिश अपडेटेड होगा और शायद इनके नाम भी नए रखे जाएंगे।
कैमरा अपग्रेड भी होंगे
कैमरा सेक्शन में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीछे की तरफ ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें बेहतर जूम के लिए टेलीफोटो लेंस भी शामिल होगा। वहीं, सेल्फी कैमरा भी अपग्रेड होकर 24MP का हो सकता है, जो और भी शार्प और डिटेल्ड फ्रंट-फेसिंग फोटोज का वादा करता है।


Click it and Unblock the Notifications