लॉन्च से पहले ही छा रहा iPhone 17 Pro Max; कैमरा से लेकर डिजाइन तक सब बदलेगा?
Apple हर बार की तरह इस साल भी सितंबर 2025 में अपनी सबसे फ्लैगशिप सीरीज को लॉन्च करने वाला है। इस लाइनअप के सबसे टॉप-एंड मॉडल यानी iPhone 17 Pro Max की लॉन्च से पहले खूब चर्चा की जा रही है।
डिजाइन, बेहतर कैमरा सेटअप, ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ इसमें कई कमाल के अपग्रेड मिल सकते हैं। इस बार Apple अपने 6.9 इंच डिस्प्ले को बरकरार रखते हुए डिवाइस को थोड़ा मोटा बना सकता है, जिससे इसमें बड़ी बैटरी फिट हो सके। कैमरा डिजाइन में भी अपग्रेड की उम्मीद है।

कैमरा अपग्रेड
iPhone 17 Pro Max में 24MP का फ्रंट कैमरा और तीन 48MP रियर कैमरे (वाइड, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो) दिए जा सकते हैं, जिसमें टेलीफोटो लेंस 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा। कैमरे में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, डुअल वीडियो मोड और संभवतः मैकेनिकल अपर्चर जैसे एडवांस फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।
चिपसेट और परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन A19 Pro चिपसेट के साथ आएगा, जो 3nm तकनीक पर बेस्ड होगा और इसमें 12GB RAM दी जा सकती है। हाई परफॉर्मेंस यूज के दौरान हीटिंग कम करने के लिए Apple इसमें वेपर चेंबर कूलिंग भी दे सकता है।
बैटरी के बारे में अफवाह
बैटरी से जुड़ी बात करें तो iPhone 17 Pro Max में रिवर्स वायरलेस चार्जिंग (7.5W), Qi 2.2 वायरलेस चार्जिंग (50W तक) और वायर्ड चार्जिंग (35W) का सपोर्ट मिल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.3 जैसे लेटेस्ट फीचर्स भी इसमें मौजूद होंगे। यह फोन सितंबर 11 से 13, 2025 के बीच लॉन्च हो सकता है।
एक्सपेक्टेड प्राइस
कीमत की बात करें तो भारत में इसकी कीमत लगभग 1,64,900 रुपये, अमेरिका में $2,300 और दुबई में AED 5,399 के आस-पास हो सकती है। नए कलर्स की बात करें तो इसमें स्काई ब्लू, व्हाइट, गोल्ड, सिल्वर और ब्लैक जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








