iPhone 17 Pro Max में मिलेगा नया डिजाइन, परफॉर्मेंस भी होगा दमदार; कब है लॉन्च की उम्मीद
iPhone 17 Pro Max: एपल की अगली आईफोन 17 सीरीज को लेकर खबरें आना शुरू हो चुकी हैं। इस लाइनअप में एपल कई बड़े बदलाव करने की प्लानिंग कर रहा है। सीरीज का टॉप एंड वेरिएंट यानी iPhone 17 Pro Max कई ऐसे फीचर्स के साथ आएगा, जो पहले के आईफोन मॉडल्स में नहीं दिए जाते हैं।
इसमें डिजाइन, कैमरा अपग्रेड और पावरफुल चिप मिलने की साथ ही कई चीजें बदल जाएंगी। लॉन्च से पहले लाइनअप के बारे में तमाम तरह की रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। जिनमें इसके डिजाइन से लेकर फीचर्स तक के बारे में बताया गया है। सीरीज के आईफोन 17 प्रो मैक्स मॉडल में क्या-क्या मिल सकता है। यहां बताने वाले हैं।

iPhone 17 Pro Max डिजाइन और कलर ऑप्शन
आईफोन 17 प्रो मैक्स में टाइटेनियम के बजाय एल्यूमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे डिवाइस का वजन कम होने की संभावना है। इसमें पिछले स्क्वायर डिजाइन के बजाय एक चौड़ा रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल पेश किया जा सकता है। नेक्स्ट लाइनअप के टॉप वेरिएंट में नई एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग के साथ स्क्रीन और ज्यादा मजबूत हो सकती है। साथ ही कंपनी इसमें कुछ नए कलर ऑप्शन भी शामिल कर सकती है।
परफॉर्मेंस और बैटरी
इसमें एपल का A19 Pro चिपसेट परफॉर्मेंस के लिए मिलेगा। जिसे 12 जीबी तक रैम सपोर्ट के साथ जोड़ा जा सकता है। इसमें बैटरी परफॉर्मेंस भी पहले से बेहतर हो जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें अब तक की सबसे बेहतर बैटरी दी जाएगी।
कैमरा अपग्रेड
आईफोन 17 प्रो मैक्स में 48MP टेलीफोटो लेंस के साथ जूम और डिटेल कैप्चर में अपग्रेड होने की बात कही जा रही है। सेल्फी के लिए इसमें 24 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा।
एक्सपेक्टेड फीचर्स
इसमें यूजर्स अपने iPhone का यूज करके AirPods या एपल वॉच जैसे एक्सेसरीज को वायरलेस तरीके से चार्ज कर सकेंगे। साथ ही वायर्ड चार्जिंग स्पीड 35W तक हो सकती है, जिससे डिवाइस तेजी से चार्ज होगा।
लॉन्च डेट और एक्सपेक्टेड प्राइस
एपल सितंबर 2025 में iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर सकता है। iPhone 17 Pro Max की शुरुआती कीमत अमेरिका में $1,199, भारत में लगभग 1,44,900 रुपये और दुबई में AED 4,299 हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








