iPhone 17 Pro Max vs 17 Pro vs 17 Air vs iPhone 17: नए आईफोन्स में क्या होगा खास?
Apple के फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कंपनी अपने सितंबर इवेंट 2025 में iPhone 17 सीरीज पेश करने जा रही है। इस बार लाइनअप में सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि 'Plus' वेरिएंट की जगह नया iPhone 17 Air लॉन्च होगा। यानी इस साल हमें चार मॉडल देखने को मिलेंगे- iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max।
Apple हर बार अपने iPhones में कुछ न कुछ नया लाता है, लेकिन इस बार डिजाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस तीनों में बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा। Pro मॉडल्स पहले से ज्यादा पावरफुल और प्रीमियम होंगे, जबकि Air वेरिएंट अपनी अल्ट्रा-स्लिम बॉडी और नए लुक से यूजर्स को आकर्षित करेगा। आइए जानते हैं चारों नए iPhones के बारे में पूरी डिटेल...

कीमत, कलर और साइज
iPhone 17 Pro Max: भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1,64,999 रुपये हो सकती है। यह 6.9 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा और पांच कलर ऑप्शन - डार्क ब्लू, ऑरेंज, वाइट, ग्रे और ब्लैक में उपलब्ध होगा।
iPhone 17 Pro: इसकी शुरुआती कीमत 1,34,999 रुपये हो सकती है (12GB RAM वेरिएंट)। इसमें 6.3 इंच डिस्प्ले होगा और कलर ऑप्शन Pro Max जैसे ही होंगे।
iPhone 17 Air: यह नया वेरिएंट भारत में 99,900 रुपये से शुरू हो सकता है (8GB RAM + 128GB स्टोरेज)। इसमें 6.6 इंच डिस्प्ले मिलेगा और यह चार रंगों - पर्पल, लाइट ब्लू, ग्रीन और लाइट गोल्ड में आएगा।
iPhone 17: बेस वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये से शुरू हो सकती है। इसमें 6.3 इंच डिस्प्ले होगा और Air जैसे ही रंग विकल्प मिलेंगे।
डिजाइन और कैमरा
iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Pro: इन दोनों प्रो मॉडल्स में बड़ा डिजाइन बदलाव देखने को मिलेगा। लीक रेंडर्स के मुताबिक इनका कैमरा आइलैंड रेक्टेंगुलर होगा, जो एक किनारे से दूसरे किनारे तक फैला होगा। इनमें ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा।
- 48MP प्राइमरी
- 48MP अल्ट्रा-वाइड
- 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो
iPhone 17 Air: यह मॉडल 5.5mm की मोटाई के साथ लॉन्च होगा और अब तक का सबसे पतला फोन माना जा रहा है। इसमें पिक्सल जैसा कैमरा आइलैंड होगा और पीछे सिर्फ एक 48MP कैमरा मिलेगा।
iPhone 17: बेस मॉडल में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा।
- 48MP प्राइमरी
- 12MP अल्ट्रा-वाइड
- चारों iPhones में 24MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग को बेहतर बनाएगा।
एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन
iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Pro
- ProMotion OLED डिस्प्ले
- 120Hz रिफ्रेश रेट
- Apple A19 Pro चिपसेट
- 12GB RAM
- iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम
iPhone 17 Air और iPhone 17
- ProMotion OLED डिस्प्ले
- 120Hz रिफ्रेश रेट
- Apple A19 प्रोसेसर
- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज
- iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम


Click it and Unblock the Notifications








