Home
News

iPhone 17 सीरीज के सभी मॉडल्स का कंपेरिजन, जानिए कितनी होगी कीमत?

iPhone 17 सीरीज के लॉन्च में अब बस दो हफ्ते बचे हैं। कंपनी इस बार अपग्रेडेड डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और कई नए फीचर्स के साथ iPhone 17 लाइनअप को मार्केट में उतारने जा रही है।

खास बात यह है कि इस बार Apple ने Plus मॉडल को हटा कर उसकी जगह iPhone 17 Air पेश करने का फैसला किया है। सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल हमेशा की तरह iPhone 17 Pro Max होगा।

iPhone 17 सीरीज के सभी मॉडल्स का कंपेरिजन

लॉन्च और वैरिएंट्स

Apple का सितंबर इवेंट 9 सितंबर को होने की उम्मीद है। इस इवेंट में कंपनी चार नए मॉडल पेश करेगी।

  • iPhone 17
  • iPhone 17 Air
  • iPhone 17 Pro
  • iPhone 17 Pro Max

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

नए iPhone 17 Pro और Pro Max को A19 Pro चिप और 12GB रैम के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं iPhone 17 और 17 Air में A19 चिप और 8GB रैम दी जा सकती है। सभी मॉडल्स में 120Hz ProMotion OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जो स्मूथ एक्सपीरियंस देगा।

डिस्प्ले और साइज

  • iPhone 17 Pro Max - 6.9 इंच डिस्प्ले
  • iPhone 17 Pro - 6.3 इंच डिस्प्ले
  • iPhone 17 Air - 6.6 इंच डिस्प्ले
  • iPhone 17 - 6.3 इंच डिस्प्ले

डिजाइन और कैमरा

Pro मॉडल्स को Apple इस बार एकदम नया डिजाइन देगा। इनमें रेक्टैंगुलर कैमरा आइलैंड होगा, जिसमें तीन 48MP सेंसर मिलेंगे- प्राइमरी, अल्ट्रा-वाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो।

वहीं iPhone 17 Air को लेकर दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन होगा, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.5mm होगी। इसमें सिंगल 48MP रियर कैमरा दिया जाएगा।

बेस मॉडल iPhone 17 और फ्रंट कैमरा

iPhone 17 का डिजाइन पिछले मॉडल्स जैसा ही रहेगा लेकिन इसमें डुअल कैमरा सेटअप होगा- 48MP प्राइमरी और 12MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर।

सीरीज के सभी चारों मॉडल्स में 24MP फ्रंट कैमरा मिलेगा, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए काफी पावरफुल होगा।

एक्सपेक्टेड कीमत

भारत में iPhone 17 सीरीज की शुरुआती कीमत लगभग 79,900 रुपये से हो सकती है। वहीं टॉप-एंड iPhone 17 Pro Max की कीमत करीब 1,64,999 रुपये तक पहुंच सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X