Home
News

iPhone 17 Pro Max vs iPhone 17 Pro: सबसे एडवांस आईफोन में होंगे बड़े बदलाव, AI का भी अच्छा तड़का!

Apple की iPhone 17 सीरीज को लेकर तमाम तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। लाइनअप के iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Pro के बारे में एक रिपोर्ट में नई जानकारी दी गई है। इस सीरीज को सितंबर 2025 में लॉन्च किया जा सकता है।

कैमरा एडवांसमेंट्स, परफॉर्मेंस बूस्ट और डिस्प्ले के लिहाज से इनमें बहुत कुछ बदलने वाला है। सीरीज के हाई-एंड मॉडल्स में क्या स्पेसिफिकेशन मिलेंगे और इनोवेशन के लिहाज से एपल क्या नया करने वाला है। आइए जानते हैं।

सबसे एडवांस आईफोन में होंगे बड़े बदलाव

अपग्रेडेड ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में अपग्रेडेड ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप मिलेगा। साथ में नया फ्यूजन सेंसर मिलेगा, जो बेहतर लो-लाइट परफॉर्मेंस और कलर एक्यूरेसी के साथ आएगा। प्रो मैक्स मॉडल में Tetraprism 48MP टेलीफोटो लेंस मिलेगा। यह लेंस 10x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है।

बड़ी डिस्प्ले और रिडिजाइन्ड फ्रेम

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में डिस्प्ले के लिहाज से बड़ा फर्क देखने को मिलेगा। प्रो मॉडल में 6.3 इंच ओलेड डिस्प्ले मिलेगी, जबकि प्रो मैक्स में इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस देने के लिए 6.9 इंच की स्क्रीन मिलेगी।

डिजाइन के मामले में Apple मौजूदा टाइटेनियम फ्रेम से हल्के और मजबूत एल्युमीनियम फ्रेम में बदलाव कर सकता है, जिसे एक यूनीक हाफ-ग्लास बैक के साथ जोड़ा गया है जो टिकाऊपन और वायरलेस चार्जिंग एफिशिएंसी को बढ़ाता है। इसके अलावा कैमरा मॉड्यूल के एक नए रेक्टेंगूलर आकार को अपनाने की उम्मीद है, जो दोनों मॉडलों को उनके पिछले मॉडल से अलग करता है।

A19 Pro चिप के साथ परफॉर्मेंस बूस्ट

दोनों आईफोन मॉडल में A19 Pro चिप के साथ परफॉर्मेंस बूस्ट मिलेगा। नया प्रोसेसर 3nm आर्किटेक्चर पर बेस्ड होगा। इसे 12GB तक रैम के साथ जोड़ा जाएगा। प्रो मैक्स में 5000mAh की बैटरी मिल सकती है।

प्राइस

मैन्यूफैक्चरिंग कॉस्ट और शिफ्टिंग ट्रेड डायनामिक्स के चलते iPhone 17 series की कीमतें थोड़ी बढ़ सकती है। iPhone 17 Pro की भारत में शुरुआती कीमत 1,39,999 रुपये और प्रो मैक्स मॉडल को 1,64,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है।

लॉन्च टाइमलाइन और अवेलेबिलिटी

एपल हर बार की तरह इस लाइनअप को भी सितंबर महीने में लॉन्च कर सकता है। उम्मीद है कि सितंबर के पहले हाल्फ में सीरीज को पेश कर दिया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर के दूसरे हफ्ते में दोनों प्रो मॉडल के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X