Home
News

iPhone 17 Pro Max vs iPhone 17 Pro: कौन-सा मॉडल खरीदना रहेगा बेहतर? सेल में मिल रहे ऑफर

Apple ने इस बार iPhone 17 सीरीज में कई बड़े बदलाव किए हैं। चाहे डिजाइन की बात हो, कैमरा क्वालिटी या परफॉर्मेंस। दोनों मॉडल यानी iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max इस साल के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स में से एक हैं।

लेकिन दिवाली 2025 सेल के दौरान अगर आप नया iPhone लेने की सोच रहे हैं और यह तय नहीं कर पा रहे कि कौन-सा मॉडल आपके लिए सही रहेगा, तो यह रिपोर्ट आपकी कन्फ्यूजन दूर करेगी।

iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Pro में किसे खरीदें?

मिल रहे बेहतरीन दिवाली ऑफर्स

दिवाली ऑफर्स की बात करें तो iPhone 17 Pro (256GB) मॉडल को Apple की आधिकारिक वेबसाइट से ₹1,34,900 में खरीदा जा सकता है। वहीं, iPhone 17 Pro Max (256GB) की कीमत ₹1,49,900 है। अगर आप Axis Bank, American Express या ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹5,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यानी ऑफर के बाद iPhone 17 Pro ₹1,29,900 में और iPhone 17 Pro Max ₹1,44,900 में मिल जाएगा।

iPhone 17 Pro फीचर्स

अब बात करते हैं इनके फीचर्स की। iPhone 17 Pro में 6.3-इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Pro Max में 6.9-इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है। दोनों ही फोन्स में 120Hz रिफ्रेश रेट और Liquid Glass थीम वाला iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। दोनों डिवाइसेज में Apple का नया A19 Pro चिपसेट है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग को बेहद स्मूद बनाता है।

कैमरा सेक्शन की बात करें तो दोनों मॉडल्स में 48MP + 48MP + 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि फ्रंट में 18MP सेल्फी कैमरा मौजूद है। बैटरी के मामले में फर्क है- iPhone 17 Pro में 3,998mAh और Pro Max में 4,823mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो ज्यादा बैकअप देती है।

अब सवाल है कि कौन-सा मॉडल खरीदा जाए? अगर आप कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला लेकिन प्रीमियम iPhone चाहते हैं, तो iPhone 17 Pro आपके लिए बेहतर रहेगा। इसमें वही कैमरा और परफॉर्मेंस है जो Pro Max में है, बस स्क्रीन थोड़ी छोटी है।

दूसरी ओर, अगर आप बड़ी डिस्प्ले, ज्यादा बैटरी और अल्ट्रा-प्रीमियम एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो iPhone 17 Pro Max लेना बेहतर रहेगा। कुल मिलाकर, दोनों ही मॉडल्स शानदार हैं- फर्क बस आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X