Home
News

iPhone 17 Pro: शानदार डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ लेगा एंट्री, कितनी होगी कीमत?

एपल अपनी iPhone 17 सीरीज को सितंबर 2025 में लॉन्च करने की तैयारी में है और iPhone 17 Pro को लेकर उत्साह चरम पर है। लीक्स और अफवाहों के अनुसार, इस प्रीमियम स्मार्टफोन का प्रोडक्शन जल्द शुरू होगा और यह सितंबर में बाजार में आ सकता है।

iPhone 17 सीरीज में चार मॉडल्स शामिल हो सकते हैं- iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro, और iPhone 17 Pro Max। लेकिन हम यहां iPhone 17 Pro के बारे में यहां जानने वाले हैं।

iPhone 17 Pro की कितनी होगी कीमत?

डिजाइन और कलर

iPhone 17 Pro में नया डिजाइन देखने को मिलेगा। इसमें पतले बेजल्स और छोटा डायनामिक आइलैंड होगा, जो स्क्रीन को और आकर्षक बनाएगा। पीछे की तरफ एक रैक्टेंगल कैमरा बंप होगा, जिसमें तिकोना लेंस लेआउट होगा। यह फोन सिल्वर, ब्लैक, ग्रे, डार्क ब्लू, और एक नए कॉपर-ऑरेंज कलर में उपलब्ध हो सकता है, जो इसे भीड़ से अलग बनाएगा।

शानदार स्पेसिफिकेशन्स

iPhone 17 Pro में A19 Pro चिप होगी, जो 3nm प्रोसेस पर बनी है और 12GB रैम के साथ आएगी। यह चिप तेज परफॉर्मेंस, बेहतर AI फीचर्स, और पावर एफिशिएंसी देगी। गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए वैपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी हो सकता है। फोन iOS 26 के साथ आएगा, जो यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएगा।

कैमरा अपग्रेड्स

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए iPhone 17 Pro खास होगा। इसमें ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप (वाइड, अल्ट्रा-वाइड, और टेलीफोटो) होगा, जो हर तरह की लाइटिंग में शानदार फोटोज लेगा। फ्रंट में 24MP का सेल्फी कैमरा होगा, जो डिटेल्ड सेल्फीज और क्रिस्प वीडियो कॉल्स के लिए बेहतरीन है।

भारत में कीमत और लॉन्च डेट

iPhone 17 Pro की भारत में अनुमानित कीमत 1,45,000 रुपये हो सकती है। एपल का लॉन्च इवेंट 8-10 सितंबर 2025 को होने की उम्मीद है, जिसमें प्री-ऑर्डर्स 12 सितंबर से शुरू हो सकते हैं और बिक्री 19 सितंबर से शुरू होगी।

क्यों है खास?

iPhone 17 Pro अपने प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस, और उन्नत कैमरा सिस्टम के साथ यूजर्स को लुभा सकता है। यह गेमर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, और प्रोफेशनल्स के लिए अच्छा है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X