iPhone 17 Pro: शानदार कैमरा, गजब डिजाइन और धांसू परफॉर्मेंस, जानें कब है लॉन्च की उम्मीद
iPhone 17 सीरीज हर बार की तरह सितंबर महीने में लॉन्च हो सकती है। इसमें iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Air और iPhone 17 Pro Max लॉन्च हो सकते हैं। सीरीज के सभी मॉडल्स की खूब चर्चा है।
खासकर एयर और मॉडल को लेकर। आईफोन 17 प्रो को लेकर भी खूब चर्चा है। क्योंकि पिछले आईफोन 16 प्रो की जमकर खरीदारी हुई थी। इसमें तमाम अपग्रेड फीचर्स मिलेंगे।

iPhone 17 Pro लॉन्च और प्राइस
iPhone 17 Pro को भारतीय बाजार में सितंबर 2025 में लॉन्च किया जाएगा। लीक से पता चलता है कि डिवाइस 1,39,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर एंट्री कर सकता है। टॉप वेरिएंट के लिए कीमत डेढ़ लाख से भी ऊपर जाएगी।
iPhone 17 Pro डिजाइन और कलर
स्मार्टफोन के रियर पैनल में डिजाइन के लिहाज से कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। डिवाइस के लीक हुए रेंडर से पता चलता है कि इसमें ऊपरी हिस्से में लंबाई में एक कैमरा आइलैंड मिलेगा। सेंसर को संभवतः ट्रिपल सेटअप में रखा जाएगा। इसमें स्काई ब्लू कलर वेरिएंट शामिल हो सकता है।
कैमरा और अन्य स्पेक्स
iPhone 17 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 48MP अल्ट्रावाइड एंगल शूटर, 48MP फ्यूजन शूटर और 48MP टेलीफोटो शूटर शामिल होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, डिवाइस में 12MP के बजाय 24MP का फ्रंट स्नैपर हो सकता है।
डिवाइस Apple A19 प्रोसेसर पर काम करेगा। इसमें iOS 26 अपडेट मिलेगा, जो अभी बीटा 2 स्टेज में है। अफवाहों के अनुसार चिपसेट 2nm प्रोसेस पर बेस्ड होगा।
कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि डिवाइस में संभवतः 12GB रैम होगी। माजिन बू द्वारा साझा किए गए लेटेस्ट लीक से पता चलता है कि डिवाइस में वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी होगा।
आने वाले दिनों में आईफोन 17 सीरीज को लेकर और अपडेट मिल सकते हैं। फिलहाल इसके बारे में कंपनी ने ऑफिशियली कुछ भी नहीं बताया है।


Click it and Unblock the Notifications








