2026 में iPhone 17 Pro या iPhone 16 Pro, किस पर लगाना चाहिए दांव; पूरा कंपेरिजन
Apple का iPhone 17 Pro फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की लिस्ट में अपना अच्छा वजूद रखता है। रुतबे में कमी इससे पुराने वाला iPhone 16 Pro भी नहीं छोड़ता। डिजाइन से लेकर कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी तक, दोनों फोन के बीच कई अहम फर्क हैं।
अगर आप नया iPhone खरीदने या अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो यह कंपेरिजन आपके काम आ सकता है। हम यहां 5 ऐसे बड़े अंतर बता रहे हैं, जो आपको खरीदारी करने से पहले जरूर चेक कर लेने चाहिए।

डिजाइन और बिल्ड
Apple ने iPhone 17 Pro के साथ डिजाइन में बड़ा बदलाव किया है। जहां iPhone 16 Pro में टाइटेनियम फ्रेम और क्लासिक कैमरा मॉड्यूल था, वहीं iPhone 17 Pro में नया एल्यूमिनियम यूनिबॉडी डिजाइन और पीछे फुल-वाइड कैमरा बार देखने को मिलता है। नया डिजाइन फोन को अलग पहचान देता है और हाथ में पकड़ने पर थोड़ा नया फील भी देता है। इस बार कुछ नए कलर भी आए हैं, जिनका क्रेज आप देख ही चुके होंगे।
डिस्प्ले
दोनों स्मार्टफोन में 6.3-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz ProMotion को सपोर्ट करता है। फर्क यहां ब्राइटनेस का है। iPhone 17 Pro की स्क्रीन ज्यादा ब्राइट है, जिससे तेज धूप में कंटेंट देखना आसान हो जाता है। Ceramic Shield की नई जेनरेशन भी 17 Pro में बेहतर प्रोटेक्शन देती है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
iPhone 16 Pro में A18 Pro चिप दी गई थी, जबकि iPhone 17 Pro में नया A19 Pro प्रोसेसर मिलता है। यह नया चिपसेट न सिर्फ ज्यादा पावरफुल है, बल्कि AI फीचर्स, हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग में भी बेहतर परफॉर्मेंस देता है। रोजमर्रा के इस्तेमाल में फर्क कम लगे, लेकिन प्रो-यूजर्स को इसका फायदा साफ दिखेगा।
कैमरा
कैमरा सेक्शन में iPhone 17 Pro ने बड़ा कदम आगे बढ़ाया है। iPhone 16 Pro में जहां 48MP+48MP+12MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप था, वहीं 17 Pro में तीनों रियर कैमरे 48MP के हो गए हैं। इससे फोटो और वीडियो में ज्यादा डिटेल और फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है। फ्रंट कैमरा भी 12MP से बढ़कर 18MP हो गया है, जो खासतौर पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के शौकीनों के लिए बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है।
सॉफ्टवेयर और बाकी फीचर्स
दोनों iPhone लेटेस्ट iOS वर्जन पर चलते हैं और IP68 वॉटर-डस्ट रेजिस्टेंस जैसे प्रीमियम फीचर्स ऑफर करते हैं। वायरलेस चार्जिंग, MagSafe और सिक्योरिटी फीचर्स में भी कोई बड़ा फर्क नहीं है।

किसे करना चाहिए अपग्रेड?
अगर आप कैमरा, परफॉर्मेंस और नया डिजाइन चाहते हैं, तो iPhone 17 Pro साफ तौर पर बेहतर विकल्प है। वहीं, अगर आपके पास iPhone 16 Pro पहले से मौजूद है और वह ठीक से काम कर रहा है, तो अपग्रेड जरूरी नहीं लगता। कुल मिलाकर iPhone 17 Pro उन यूजर्स के लिए है जो हर साल Apple का सबसे लेटेस्ट और पावरफुल iPhone इस्तेमाल करना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








