Home
News

रुको-रुको! iPhone 17 Pro और iPhone 16 Pro के बीच कन्फ्यूजन खत्म कर लो, फिर खरीदने का मूड बनाना

जिसका था इंतजार वो घड़ी आ गई... जी हां, एपल के दीवानों के लिए यह लाइन एकदम फिट बैठती है। लंबे वक्त से iPhone 17 सीरीज का इंतजार किया जा रहा था। और अब फाइनल इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म हो चुकी है। सीरीज के नए iPhones 9 सितंबर को एंट्री करने वाले हैं।

अगर आप सीरीज के प्रो मॉडल को खरीदने का मन बना चुके हैं तो आपको उससे पहले iPhone 17 Pro और iPhone 16 Pro का पूरा कंपेरिजन देख लेना चाहिए। भले ही अपकमिंग iPhone 17 Pro के स्पेसिफिकेशन नहीं आए हैं, लेकिन हम यहां आपके आइडिया के लिए रिपोर्ट्स में बताए गए स्पेक्स के आधार पर ही इन दोनों के बीच का फर्क आपको बताने वाले हैं।

iPhone 17 Pro और iPhone 16 Pro में क्या है फर्क?

iPhone 17 Pro Vs iPhone 16 Pro: डिजाइन

iPhone 17 Pro: रिपोर्ट्स के मुताबिक नया Pro मॉडल डिजाइन अपग्रेड के साथ आएगा। इसमें कैमरा आइलैंड पूरे बैक पैनल पर फैला होगा, जिसमें तीन सेंसर कटआउट दिए जाएंगे।

iPhone 16 Pro: यहां स्क्वायर-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल है जिसमें तीन सेंसर और एक फ्लैश शामिल है। फ्रंट में बेहद पतले बेजल्स दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप

iPhone 17 Pro: इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा - 48MP प्राइमरी लेंस, 48MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस। साथ ही, फ्रंट कैमरा भी अपग्रेड होकर 24MP का हो सकता है।

iPhone 16 Pro: इसमें भी ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है - 48MP प्राइमरी सेंसर, 48MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 12MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस। फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

iPhone 17 Pro: अफवाहों के अनुसार इसमें 6.3-इंच ProMotion डिस्प्ले होगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोन iOS 26 पर चलेगा और इसमें Apple A19 Pro चिपसेट के साथ 12GB रैम दी जा सकती है। बैटरी भी ज्यादा पावरफुल होने की उम्मीद है।

iPhone 16 Pro: यह 6.3-इंच LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें Apple A18 Pro प्रोसेसर (3nm) और 8GB RAM है। पावर के लिए इसमें 3582mAh बैटरी और 25W MagSafe वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

क्या करना चाहिए?

अगर आप iPhone 16 Pro और iPhone 17 Pro में से किसी एक को चुनने की सोच रहे हैं, तो साफ है कि iPhone 17 Pro आपको डिजाइन अपग्रेड, ज्यादा पावरफुल कैमरा सिस्टम, बेहतर चिपसेट और RAM का फायदा देगा।

वहीं, iPhone 16 Pro फिलहाल मार्केट में उपलब्ध है और स्टेबल ऑप्शन है। ऐसे में आपका चुनाव इस बात पर निर्भर करेगा कि आप अभी नया iPhone लेना चाहते हैं या फिर 9 सितंबर का इंतजार कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X