Home
News

iPhone 17: क्या होंगे नए फीचर्स और कब होगा लॉन्च? अब तक की पूरी जानकारी

Apple के नए iPhone 17 सीरीज की लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple सितंबर में अपने अगली पीढ़ी के iPhone 17 मॉडल्स को पेश कर सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जर्मनी के एक प्रकाशन ने लॉन्च डेट लीक कर दी है, जो पहले सामने आई लीक जानकारी से मेल खाती है।

इस बार Apple iPhone 17 सीरीज के तहत चार मॉडल लॉन्च कर सकता है - iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max। रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 17 और iPhone 17 Air में A19 चिपसेट दिया जा सकता है, जबकि Pro वेरिएंट्स में ज्यादा पावरफुल A19 Pro चिपसेट देखने को मिल सकता है।

iPhone 17: क्या होंगे नए फीचर्स और कब होगा लॉन्च?

iPhone 17 सीरीज की संभावित लॉन्च डेट

जर्मन वेबसाइट iPhone-ticker.de के मुताबिक, Apple iPhone 17 सीरीज को 9 सितंबर को लॉन्च कर सकता है। इसके बाद 12 सितंबर से प्री-ऑर्डर शुरू होने की उम्मीद है और 19 सितंबर से बिक्री और डिलीवरी शुरू हो सकती है।

यह समयसीमा Bloomberg के मशहूर टेक पत्रकार मार्क गुरमैन की रिपोर्ट से भी मेल खाती है, जिन्होंने बताया था कि Apple की लॉन्च इवेंट 8 से 12 सितंबर के बीच हो सकती है।

क्या होंगे नए बदलाव और फीचर्स

  • iPhone 17 और iPhone 17 Pro में 6.3-इंच की डिस्प्ले होगी।
  • iPhone 17 Air में 6.5-इंच की स्क्रीन मिल सकती है।
  • iPhone 17 Pro Max में 6.9-इंच का बड़ा डिस्प्ले देखने को मिलेगा।
  • iPhone 17, Air और Pro मॉडल्स में एल्युमिनियम फ्रेम हो सकता है।
  • Pro Max वर्जन में प्रीमियम टाइटेनियम फ्रेम बरकरार रह सकता है।

iPhone 17 सीरीज के सभी मॉडल्स में से iPhone 17 को छोड़कर बाकी वर्जन की कीमत में करीब \$50 (लगभग ₹4,000) का इजाफा हो सकता है। साथ ही, कंपनी इस इवेंट में तीसरी पीढ़ी के AirPods Pro और नए Apple Watch मॉडल्स भी पेश कर सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X