Home
News

iPhone 17 Series के साथ धमाके की तैयारी! Apple कर रहा तगड़ी प्लानिंग

Apple सितंबर 2025 में अपनी नई iPhone 17 Series लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस साल की सीरीज में डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस और कैमरा तक कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

इंटरनेट पर लीक और रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार एपल एक नया मॉडल पेश करने जा रहा है जिसका नाम होगा iPhone 17 Air। यह मॉडल पुराने प्लस वर्जन की जगह लेगा और अब तक का सबसे पतला और हल्का iPhone माना जा रहा है।

iPhone 17 Series को लेकर एपल की बड़ी तैयारी

iPhone 17 Series: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

आईफोन 17 सीरीज में चार मॉडल हो सकते हैं जिनमें आईफोन 17, आईफोन 17 एयर, आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स शामिल होंगे। आईफोन 17 में 6.3 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है जबकि आईफोन 17 एयर में 6.6 इंच का डिस्प्ले होने की संभावना है। प्रो मॉडल में 6.3 इंच और प्रो मैक्स में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले आ सकता है।

सभी मॉडल अब 120 हर्ट्ज प्रोमोशन डिस्प्ले के साथ आ सकते हैं जो पहले सिर्फ प्रो वेरिएंट्स तक सीमित थी। इसके अलावा स्क्रीन पर नई एंटी रिफ्लेक्टिव और स्क्रैच रेसिस्टेंट कोटिंग भी दी जा सकती है जिससे डिस्प्ले ज्यादा टिकाऊ और विजिबल होगा।

परफॉर्मेंस और रैम

परफॉर्मेंस के मामले में iPhone 17 Pro और प्रो मैक्स में नया A19 प्रो चिपसेट दिया जा सकता है जो बेहतर थ्री नैनोमीटर तकनीक पर बेस्ड होगा। इन मॉडलों में 12GB RAM मिलने की उम्मीद है जबकि आईफोन 17 और एयर में A19 चिप और 8GB RAM मिल सकती है। सभी डिवाइस में वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम लाया जा सकता है ताकि फोन ज्यादा गर्म न हो।

कैमरा सेटअप

कैमरा सेक्शन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सभी मॉडलों में 24MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है जो 6 एलिमेंट लेंस से लैस होगा। आईफोन 17 प्रो मैक्स में पीछे की तरफ ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप हो सकता है जिसमें वाइड, अल्ट्रा वाइड और टेलीफोटो लेंस शामिल होंगे। टेलीफोटो लेंस 5 गुना ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है।

खुद का Wi-Fi चिप

कनेक्टिविटी में एपल पहली बार अपना खुद का Wi-Fi चिप इस्तेमाल कर सकता है जो वाईफाई 7 स्टैंडर्ड को सपोर्ट करेगा। बैटरी को लेकर भी कंपनी बड़े बदलाव की योजना बना रही है जिसमें खुद की मैन्युफैक्चरिंग बैटरी और नया चिपकाने का तरीका शामिल हो सकता है जो एप्पल की सस्टेनेबिलिटी पॉलिसी से मेल खाता है।

Take a Poll

iPhone 17 Series: एक्सपेक्टेड प्राइस

कीमत की बात करें तो अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन अनुमान है कि भारत में आईफोन 17 की शुरुआती कीमत 79900 रुपये के आसपास हो सकती है। हालांकि नए फीचर्स के चलते दाम बढ़ भी सकते हैं।

iPhone 17 Series एपल के लिए एक बड़ा हार्डवेयर अपग्रेड साबित हो सकती है जो यूजर्स को डिजाइन, परफॉर्मेंस और कैमरा के मामले में पूरी तरह नया एक्सपीरियंस देगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone 17 Series Launch timeline expected price and specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X