Home
News

iPhone 17 के लॉन्च में कई महीने, लेकिन लीक्स से भर गया इंटरनेट!

हर बार की तरह Apple iPhones के लिए महीनों पहले से महफिल लगना शुरू हो जाती है। नई सीरीज के लॉन्च होते ही यूजर्स अपकमिंग iPhones की चर्चा में उलझने लगते हैं। ऐसा ही कुछ iPhone 17 सीरीज के साथ भी देखने को मिल रहा है। फिलहाल, कंपनी ने इसको लेकर कुछ भी नहीं बताया, लेकिन इंटरनेट पर माहौल बनना स्टार्ट हो गया है।

सीरीज को लेकर तमाम रूमर्स उड़ रहे हैं। हम भी आपके लिए कुछ रूमर्स लेकर आए हैं, जिनका मजा आप बारिश के मौसम में चाय-पकौड़ी के साथ उठा सकते हैं। खैर, आइए उन लीक्स के बारे में जानते हैं, जो iPhone 17 सीरीज के बारे में कुछ-कुछ सटीक हो सकते हैं।

iPhone 17 सीरीज को लेकर जबरदस्त क्रेज

कब लॉन्च होगी iPhone 17 Series?

सबसे पहला सवाल यही है कि सीरीज कब लॉन्च होगी, तो इसका जवाब है- सितंबर के पहले या दूसरे हफ्ते में। हर बार की तरह कंपनी इस बार भी अपने सबसे फ्लैगशिप आईफोन्स को इसी महीने में लॉन्च कर सकती है।

लीक्स में लॉन्च इवेंट के लिए सटीक तारीख 8-9 बताई गई है। बहरहाल, इसकी सही लॉन्च डेट तो तभी पता चलेगी, लेकिन उससे पहले इसके एक्सपेक्टेड स्पेक्स के बारे में जान लेते हैं।

iPhone 17 Series एक्सपेक्टेड फीचर्स

ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिनमें iPhone 17 Pro Max की बैटरी साइज के बारे में बताया गया है, जो Apple की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है। इस साल लॉन्च होने वाले लेटेस्ट iPhone 17 Pro मॉडल में 5,000mAh की बैटरी होगी।

आईफोन 17 मॉडल में 120Hz डिस्प्ले के साथ डायनामिक आइलैंड मिलने की उम्मीद है, लेकिन इसमें ProMotion अडैप्टिव रिफ्रेश रेट तकनीक नहीं होगी। iPhone 17 Pro सीरीज के लिए नया Pro-लेवल चिपसेट पेश करेगा। पिछले साल हमें A18 Pro वर्जन मिला था और अब समय आ गया है कि 2025 में कंपनी के नए Pro लाइनअप में A19 Pro SoC देखने को मिले।

iPhone 17 Pro और 17 Pro Max मॉडल इस साल स्टैंडर्ड के रूप में 12GB रैम के साथ आ सकते हैं, जिससे इसके लेवल और AI सपोर्ट को और बढ़ावा मिलेगा। एपल एक नया 48MP टेलीफोटो लेंस लाने की अफवाह है, जो पिछले साल iPhone 16 Pro मॉडल में दिए गए 12MP लेंस का एक बड़ा अपग्रेड होगा।

इसका मतलब है कि एपल इस साल के iPhone 17 Pro और 17 Pro Max मॉडल के साथ अपने ट्रिपल कैमरा सिस्टम के लिए 48MP सेंसर का एक पूरा सेट ला सकता है। इस साल रेगुलर iPhone 17 में दो 48MP सेंसर आने की उम्मीद है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X