iPhone 17 vs Galaxy S25 Ultra: Apple या Samsung में किसका फोन दमदार, किसे खरीदना बेस्ट चॉइस?
एपल का iPhone 17 और सैमसंग का Galaxy S25 Ultra अपने दमदार फीचर्स की वजह से खूब पॉपुलर है। दोनों ही फोन फ्लैगशिप सेगमेंट में आते हैं। अगर आप इनमें से किसी एक को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आपके लिए खास हो सकता है।
सैमसंग का Galaxy S25 Ultra कंपनी का सबसे एडवांस फोन है, जबकि iPhone 17 कुछ महीने पहले मार्केट में आया था। हम यहां दोनों फोन का फीचर्स के लिहाज से पूरा कंपेरिजन कर रहे हैं, जिससे आपको इनके बारे में आइडिया लग जाएगा।

iPhone 17
iPhone 17 में 6.3-इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, जो 120 Hz ProMotion रिफ्रेश रेट के साथ ज्यादा स्मूथ स्क्रॉलिंग और ब्राइट विजुअल अनुभव देती है। यह A19 Bionic चिप पर चलता है, जिसमें 6-कोर CPU, 5-कोर GPU और 16-कोर Neural Engine शामिल हैं, जिससे परफॉर्मेंस और AI टास्क बहुत तेज होते हैं। फोन में 48 MP का Dual Fusion रियर कैमरा सिस्टम है मेन और अल्ट्रा-वाइड दोनों 48 MP सेंसर के साथ और 18 MP Center Stage फ्रंट कैमरा बेहतर सेल्फी और ग्रुप शॉट्स देता है।
iPhone 17 iOS 26 पर चलता है। इसे 256 GB और 512 GB स्टोरेज विकल्पों में लिया जा सकता है। फोन में Ceramic Shield 2 फ्रंट कवर है जो स्क्रैच-रेसिस्टेंट है, और बैटरी पूरे दिन का बैकअप देती है। ब्लूटूथ, Wi-Fi, NFC और 5G कनेक्टिविटी भी सपोर्ट है।

Samsung Galaxy S25 Ultra
Samsung Galaxy S25 Ultra एक प्रीमियम एंड्रॉइड फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसमें 6.9-इंच QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है जो 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद और ब्राइट विजुअल्स देता है। परफॉर्मेंस के लिए यह Qualcomm का Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर और 12 GB RAM के साथ आता है, और स्टोरेज 256 GB, 512 GB या 1 TB तक मिलता है।
कैमरा सेक्शन में यह फोन 200 MP मेन सेंसर, 50 MP अल्ट्रा-वाइड, 50 MP पेरिस्कोपिक 5x और 10 MP 3x टेलीफोटो के साथ क्वाड-लेंस सेटअप देता है, और 12 MP फ्रंट कैमरा सेल्फी के लिए है- इससे हाई-डेफीनीशन फोटोज और जूम फोटोग्राफी संभव है।

यह Android 15 पर चलता है (Samsung One UI 7 के साथ) और 5000 mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग व Galaxy AI फीचर्स सपोर्ट करता है। फोन में S Pen सपोर्ट भी मिलता है और प्रीमियम डिजाइन, IP68 वॉटर/डस्ट रेजिस्टेंस जैसी सुविधाएं भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications








