iPhone 17 vs iPhone 16: इन 5 बड़े अपग्रेड की वजह से खास होगा नया आईफोन?
Apple अपने "Awe Dropping" इवेंट में 9 सितंबर को iPhone 17 सीरीज पेश करने जा रहा है। इस बार कंपनी iPhone 17 के साथ-साथ नया iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी लॉन्च करेगी।
रिपोर्ट्स और लीक के आधार पर iPhone 17 में पिछले साल के iPhone 16 की तुलना में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं वो 5 बड़े अपग्रेड, जो इस बार मिल सकते हैं।

1. नया A19 चिपसेट
iPhone 17 में Apple का नया A19 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो iPhone 16 में मौजूद A18 से ज्यादा फास्ट और पावर एफिशिएंट होगा। इससे परफॉर्मेंस और बैटरी बैकअप दोनों में सुधार होगा।
2. 120Hz डिस्प्ले
iPhone 17 के स्टैंडर्ड मॉडल में पहली बार 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया जा सकता है। iPhone 16 में केवल 60Hz स्क्रीन थी। यह अपग्रेड स्क्रॉलिंग, एनिमेशन और गेमिंग को बेहद स्मूद बना देगा।
3. 24MP सेल्फी कैमरा
iPhone 17 सीरीज में 24MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है, जो iPhone 16 के 12MP कैमरे से डबल रिजॉल्यूशन देगा। इससे लो-लाइट सेल्फी और वीडियो कॉलिंग क्वालिटी काफी बेहतर होगी।
4. बड़ा डिस्प्ले साइज
नए iPhone 17 में 6.3-इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जबकि iPhone 16 में 6.1-इंच स्क्रीन दी गई थी। यह अपग्रेड यूजर्स को ज्यादा इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस देगा।
5. फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
iPhone 17 में 35W वायर्ड चार्जिंग और नए MagSafe Qi 2.2 चार्जर का सपोर्ट मिल सकता है, जिससे 50W तक की वायरलेस चार्जिंग संभव होगी। यह iPhone 16 के मुकाबले काफी फास्ट है।
आखिरकार, 9 सितंबर बस आने ही वाला है। काउंट-डाउन तो शुरू हो ही चुका है नए लाइनअप का। इस सीरीज के iPhone 17 Air की खूब चर्चा की जा रही है, इसे अब तक का सबसे स्लिम आईफोन कहा जा रहा है। इसका मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद सैमसंग गैलेक्सी एज25 से होगा।


Click it and Unblock the Notifications








