iPhone 17 vs iPhone 16 vs Pixel 10: किसमें मिलते हैं ज्यादा फीचर्स, देखें फुल कंपेरिजन
एप्पल ने हाल ही में अपनी नई iPhone 17 सीरीज को पेश किया है। लॉन्च के कुछ ही दिनों में इस स्मार्टफोन ने टेक मार्केट में चर्चा बटोरी है। वजह है इसमें मिलने वाले बड़े अपग्रेड्स, खासकर कैमरा सिस्टम, जिसने टेक एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों को चौंका दिया। अब सवाल यह उठता है कि क्या iPhone 17 अपने पुराने मॉडल iPhone 16 और गूगल के फ्लैगशिप Pixel 10 से बेहतर है?
अगर आप इन तीनों फोन्स में से किसी को खरीदने की सोच रहे हैं तो यह कंपेरिजन आपके लिए सही गाइड साबित होगी। इस आर्टिकल में हम तीनों स्मार्टफोन्स को कीमत, कैमरा और स्पेसिफिकेशंस के आधार पर विस्तार से समझेंगे।

भारत में कीमत
- iPhone 17 (256GB): ₹82,900
- iPhone 16 (256GB): ₹78,999
- iPhone 16 (128GB): ₹69,900
- Google Pixel 10 (256GB): ₹79,999
कीमत के मामले में iPhone 17 सबसे महंगा है, जबकि iPhone 16 का 128GB वेरिएंट सबसे बजट-फ्रेंडली है। गूगल पिक्सेल 10 का 256GB मॉडल iPhone 17 से सस्ता है, लेकिन iPhone 16 से महंगा।
कैमरा तुलना
- डुअल रियर कैमरा - 48MP प्राइमरी सेंसर + 48MP अल्ट्रा वाइड
- फ्रंट कैमरा - 18MP मल्टी-आस्पेक्ट स्नैपर
iPhone 16
- डुअल रियर कैमरा - 48MP प्राइमरी सेंसर + 12MP अल्ट्रा वाइड
- फ्रंट कैमरा - 12MP
Google Pixel 10
- ट्रिपल रियर कैमरा - 48MP प्राइमरी (OIS) + 10.8MP टेलीफोटो (OIS) + 13MP अल्ट्रा वाइड
- फ्रंट कैमरा - 10.5MP
कैमरा की बात करें तो iPhone 17 ने इस बार बड़ी छलांग लगाई है। इसमें दोनों ही रियर सेंसर 48MP के हैं, जिससे फोटो और वीडियो क्वालिटी और भी बेहतर हो गई है। वहीं iPhone 16 अभी भी 12MP अल्ट्रा वाइड पर टिका हुआ है। गूगल पिक्सेल 10 ट्रिपल कैमरा सेटअप और OIS के कारण प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए सबसे बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन कंपेरिजन
iPhone 17
- डिस्प्ले: 6.3-इंच LTPO Super Retina XDR, 120Hz, ProMotion
- प्रोसेसर: Apple A19
- रैम/स्टोरेज: 8GB RAM, 256GB स्टोरेज
- बैटरी: 3692mAh, 25W MagSafe चार्जिंग
iPhone 16
- डिस्प्ले: 6.1-इंच Super Retina XDR OLED
- प्रोसेसर: Apple A18
- रैम/स्टोरेज: 8GB RAM, 128GB/256GB स्टोरेज
- बैटरी: 3561mAh, 25W MagSafe चार्जिंग
Google Pixel 10
- डिस्प्ले: 6.3-इंच OLED, 120Hz
- प्रोसेसर: Google Tensor G5
- रैम/स्टोरेज: 12GB RAM, 256GB स्टोरेज
- बैटरी: 4970mAh, 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग
स्पेसिफिकेशन के मामले में Google Pixel 10 आगे निकलता दिखता है क्योंकि इसमें ज्यादा RAM और बड़ी बैटरी दी गई है। iPhone 17 का प्रोसेसर Apple A19 है, जो iPhone 16 के A18 से अपग्रेडेड है और परफॉर्मेंस में फर्क लाता है।
अगर आप एप्पल ईकोसिस्टम का हिस्सा हैं और अपग्रेड की तलाश में हैं तो iPhone 17 एक बेहतर विकल्प है, खासकर कैमरा और डिस्प्ले अपग्रेड की वजह से।
अगर बजट थोड़ा टाइट है तो iPhone 16 अभी भी एक भरोसेमंद विकल्प है। वहीं, जो यूजर्स बैटरी बैकअप, ज्यादा RAM और प्रो-लेवल कैमरा सेटअप चाहते हैं, उनके लिए Google Pixel 10 ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी साबित होगा।
iPhone 17 vs iPhone 16 vs Google Pixel 10 क्विक कंपेरिजन
| फीचर | iPhone 17 | iPhone 16 | Google Pixel 10 |
| कीमत | ₹82,900 (256GB) | ₹78,999 (256GB) | ₹69,900 (128GB) ₹79,999 (256GB) |
| डिस्प्ले | 6.3-इंच LTPO Super Retina XDR, 120Hz, ProMotion | 6.1-इंच Super Retina XDR OLED | 6.3-इंच OLED, 120Hz |
| प्रोसेसर | Apple A19 | Apple A18 | Google Tensor G5 |
| रैम/स्टोरेज | 8GB / 256GB | 8GB / 128GB-256GB | 12GB / 256GB |
| बैटरी | 3692mAh, 25W MagSafe | 3561mAh, 25W MagSafe | 4970mAh, 30W वायर्ड + 15W वायरलेस |
| रियर कैमरा | 48MP प्राइमरी + 48MP अल्ट्रा वाइड | 48MP प्राइमरी + 12MP अल्ट्रा वाइड | 48MP प्राइमरी (OIS) + 10.8MP टेलीफोटो (OIS) + 13MP अल्ट्रा वाइड |
| फ्रंट कैमरा | 18MP मल्टी-आस्पेक्ट | 12MP | 10.5MP |


Click it and Unblock the Notifications








