Home
News

iPhone 17 vs iPhone 16 vs iPhone 15: फ्लिपकार्ट पर तगड़ी छूट, जानें कौन सा मॉडल है बेस्ट

iPhone 17, iPhone 16 और iPhone 15 पर फ्लिपकार्ट शानदार डील ऑफर कर रहा है। अगर आप इनमें से किसी भी मॉडल की खरीदारी करते हैं तो आपकी हजारों रुपये की बचत हो सकती है। तीनों आईफोन मॉडल अपनी कीमत के लिहाज से तगड़ी खूबियां ऑफर करते हैं।

एपल का सबसे लेटेस्ट मॉडल आईफोन 17 है, उससे पुराना 16 और उससे भी पुराना मॉडल है iPhone 15। तीनों पर क्या डील मिल रही है और इनमें खूबियों के लिहाज से क्या फर्क है। आइए जानते हैं।

iPhone 17 vs iPhone 16 vs iPhone 15: फ्लिपकार्ट पर तगड़ी छूट

iPhone 17

iPhone 17 की कीमत फ्लिपकार्ट पर 82,900 रुपये लिस्टेड है। इस फ्लैट डिस्काउंट तो नहीं मिल रहा है, लेकिन बैंक और एक्सचेंज ऑफर का फायदा लेकर बचत की जा सकती है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 5% कैशबैक मिल रहा है। SBI कार्ड पर भी यही डील है। इस पर 47,300 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी Flipkart दे रहा है। फीचर्स की बात करें तो इसमें बेस वेरिएंट 256GB से शुरू होता है। परफॉर्मेंस के लिए A19 Chip लगाई गई है। सबसे बड़ा अपग्रेड इसकी डिस्प्ले में किया गया है।

iPhone 16

iPhone 16 एक साल पुराना है, लेकिन इसमें और 17 में ज्यादा बुनियादी फर्क नहीं है। अगर आपका बजट कम है तो इसे खरीदा जा सकता है। इसमें भी एआई और एक्शन बटन मिलता है। हालांकि प्रोसेसर एक साल पुराना है। इसकी कीमत फ्लिपकार्ट पर 69,900 रुपये है, जबकि इसका लॉन्च प्राइस 79,900 रुपये था। यानी सीधे ही इस पर 10,000 रुपये का प्राइस कट हो गया है। इसके अलावा एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स 17 की तरह ही मिल रहे हैं। कुलमिलाकर यह डील किसी भी मायने में बुरी नहीं है।

iPhone 15

इस लिस्ट का सबसे वैल्यू फोर मनी मॉडल iPhone 15 है। जिसकी कीमत 59,900 रुपये है फ्लिपकार्ट पर। इस पर 41000 रुपये का एक्सचेज ऑफर भी मिल रहा है। हालांकि इसका फायदा लेने के लिए जरूरी है कि आपके पुराने फोन की कंडीशन ठीक हो। इसमें A16 Bionic चिप, 48MP+12MP रियर कैमरा और 128 GB ROM दी गई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X