iPhone 17 vs iPhone 16 vs iPhone 15: दीवाली पर कौन-सा iPhone खरीदना रहेगा बेस्ट ऑप्शन?
दीवाली के मौके पर अगर आप नया iPhone खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अब कंफ्यूजन खत्म कीजिए। Apple के iPhone 17, iPhone 16 और iPhone 15 मॉडल्स पर इस फेस्टिव सीजन में जबरदस्त छूट मिल रही है।
हर मॉडल अपनी कीमत और फीचर्स के हिसाब से अलग जरूरतों को पूरा करता है। तो चलिए जानते हैं, कौन-सा iPhone आपके लिए सबसे बेहतर डील साबित हो सकता है। आइए जानते हैं तीनों मॉडल्स के बारे में...

iPhone 17
Apple का सबसे नया मॉडल iPhone 17 इस साल के फेस्टिव सीजन का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन है। इसमें कई अपग्रेड्स किए गए हैं।
- अब इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का डिस्प्ले मिलता है।
- बेस वेरिएंट में 128GB की जगह 256GB स्टोरेज दी गई है।
- हालांकि फीचर्स अपग्रेड होने के कारण इसकी कीमत भी ज्यादा है।
ऑफर डिटेल्स
- Flipkart पर खरीदने पर एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 5% कैशबैक मिलेगा।
- SBI कार्ड पर भी समान ऑफर उपलब्ध है।
- साथ ही, ₹48,650 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।
- अगर आप लेटेस्ट टेक और परफॉर्मेंस के शौकीन हैं, तो iPhone 17 आपके लिए सही विकल्प है।
iPhone 16
₹68,900 रुपये में iPhone 16 फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए अवेलेबल है। इसमें बेस वेरिएंट 128GB है। इस पर भी आईफोन 17 वाले डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। एक्सचेंज ऑफर भी लगभग 48,000 के आसपास है। फ्लिपकार्ट पर अगले कुछ घंटों सेल भी लाइव होने वाली है, जिसमें इसकी कीमत नीचे आने की उम्मीद है।
फीचर्स की बात करें तो इसमे भी कमोवेश वही फीचर्स मिलते हैं, जो नए आईफोन 17 में है। लेकिन कुछ चीजें इसमें नहीं है। हालांकि, इस वक्त इस मॉडल को सस्ते में खरीदना किसी भी एंगल से बुरी डील नहीं है।
iPhone 15 का हिसाब-किताब?
अब आते हैं iPhone 15 पर, जो दो जनरेशन पुराना जरूर है, लेकिन कुछ यूजर्स के लिए अभी अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें AI फीचर्स और नए डिजाइन जैसी चीजें नहीं मिलती हैं, लेकिन उन लोगों के लिए यह सही डील हो सकती है, जो पहली बार आईफोन खरीद रहे हैं या बजट बहुत कम है। यह मॉडल फ्लिपकार्ट पर लगभग 58,000 रुपये में बेचा जा रहा है। ऑफर्स वगैरह लगाकर प्रभावी कीमत को कम किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications