Home
News

iPhone 17 vs iPhone 17 Pro: लॉन्च से पहले लीक हुए बड़े फर्क, काउंटडाउन में बचे हैं सिर्फ 4 दिन

अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं एपल के बहुचर्चित इवेंट में। एपल लवर्स इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार सभी की निगाहें iPhone 17 सीरीज पर टिकी हैं। एपल नए लाइनअप में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max को लॉन्च करेगा। साथ में होगा iPhone 17 Air का सरप्राइज, जिसे प्लस से रिप्लेस किया जा सकता है।

रिपोर्ट्स में सीरीज के बारे में बहुत कुछ पता चल चुका है। लीक्स ने Pro और नॉन-Pro मॉडल्स के बीच कई बड़े अपग्रेड्स का संकेत दिया है। आइए जानते हैं, दोनों फोन्स में क्या फर्क हो सकता है?

iPhone 17 vs iPhone 17 Pro: लॉन्च से पहले लीक हुए बड़े फर्क

1. पावर और परफॉर्मेंस

दोनों आईफोन में सबसे बड़ा फर्क चिपसेट का होगा। A19 चिपसेट iPhone 17 में दिया जाएगा, जबकि iPhone 17 Pro में A19 Pro चिप दिया जा सकता है। यह नया प्रोसेसर 3nm प्रोसेस पर बेस्ड होगा, जो खासकर iOS 26 के एडवांस्ड AI फीचर्स के लिए बेहतर माना जा रहा है। Pro वेरिएंट में 12GB तक रैम मिल सकती है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल 8GB/12GB रैम के साथ एंट्री मारेगा।

2. कैमरा अपग्रेड

फ्रंट कैमरे की बात करें तो दोनों मॉडल्स में 24MP का अपग्रेडेड सेंसर मिलने की उम्मीद है। लेकिन रियर कैमरे में Pro और स्टैंडर्ड मॉडल्स में बड़ा फर्क होगा।

iPhone 17: डुअल कैमरा सेटअप (वाइड + अल्ट्रा-वाइड)

iPhone 17 Pro: ट्रिपल कैमरा सेटअप जिसमें 48MP टेलीफोटो लेंस और 8x ऑप्टिकल जूम हो सकता है।

Pro मॉडल में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और मैकेनिकल अपर्चर सिस्टम भी दिए जाने की चर्चा है।

3. डिस्प्ले डिफरेंस

iPhone 17 में 120Hz का स्टैटिक रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जबकि Pro मॉडल में ProMotion (1Hz-120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट) फीचर बरकरार रहेगा। साथ ही Pro वेरिएंट में Always-On डिस्प्ले, पतले बेजल और छोटे डायनमिक आइलैंड के साथ ज्यादा प्रीमियम एक्सपीरियंस मिल सकता है।

4. डिजाइन में बदलाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 17 सीरीज इस बार डिजाइन के मामले में भी नए लुक के साथ आ सकती है।

iPhone 17: एल्यूमिनियम और ग्लास का कॉम्बिनेशन, MagSafe के पास ग्लास एरिया।

iPhone 17 Pro: नया कैमरा बार डिजाइन, जो गूगल पिक्सल 10 जैसा दिख सकता है।

5. कूलिंग टेक्नोलॉजी

iPhone 17 Pro में पहली बार वेपर चेंबर कूलिंग टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। यह फीचर हैवी टास्क या गेमिंग के दौरान हीट को कंट्रोल करेगा और परफॉर्मेंस को स्टेबल बनाए रखेगा। वहीं, बेस iPhone 17 में यह फीचर नहीं होगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X