Home
News

iPhone 17e vs Pixel 10a: प्रीमियम ब्रांड का किफायती दांव, किसमें है ज्यादा दम?

Apple ने आखिरकार iPhone 17 सीरीज का आखिरी मॉडल iPhone 17e लॉन्च कर दिया है। वहीं दूसरी ओर Google का Pixel 10a भी अपनी सीरीज का किफायती और पावरफुल विकल्प माना जा रहा है। दोनों ही स्मार्टफोन अपनी-अपनी फ्लैगशिप लाइनअप के लाइट वर्जन हैं।

लेकिन फीचर्स और कीमत के मामले में इनकी सीधी टक्कर देखी जा रही है। अगर आप 50 से 65 हजार रुपये के बजट में नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह कंपेरिजन आपके लिए बेहद जरूरी है।

iPhone 17e vs Pixel 10a: प्रीमियम ब्रांड का किफायती दांव

कीमत और वेरिएंट

iPhone 17e

  • 256GB वेरिएंट की कीमत: ₹64,900
  • कलर ऑप्शन: White, Black, Soft Pink

Google Pixel 10a

  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹49,999 (Flipkart)
  • कलर ऑप्शन: Lavender, Fog, Berry, Obsidian

कैमरा

iPhone 17e

iPhone 17e में 48MP का रियर कैमरा है, जो OIS के साथ आता है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मिलता है, जो पोर्ट्रेट और वीडियो कॉलिंग के लिए बेहतर आउटपुट देता है। Apple की इमेज प्रोसेसिंग और कलर ट्यूनिंग की वजह से तस्वीरों में नेचुरल टोन और डिटेल देखने को मिलती है।

Google Pixel 10a

Pixel 10a में पीछे की तरफ 48MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिलता है। फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Google के कैमरा सॉफ्टवेयर और AI प्रोसेसिंग की वजह से HDR, नाइट फोटोग्राफी और डिटेलिंग काफी बेहतर मिलती है। डुअल कैमरा सेटअप होने की वजह से यह फोटोग्राफी के लिहाज से ज्यादा वर्सेटाइल ऑप्शन बन जाता है।

स्पेसिफिकेशन और टॉप फीचर्स

iPhone 17e

iPhone 17e में 6.1-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह डिवाइस Apple के A19 प्रोसेसर पर चलता है और iOS 26.3 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है, जिससे smooth परफॉर्मेंस और मजबूत सिक्योरिटी अनुभव होती है। फोन में 4005mAh की बैटरी है, जो रोजमर्रा के यूज के लिए पर्याप्त है, साथ ही यह 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी प्रदान करता है। हालांकि 60Hz रिफ्रेश रेट है, फिर भी डिस्प्ले कलर और कंट्रास्ट काफी प्रीमियम लगता है।

Google Pixel 10a

दूसरी तरफ Pixel 10a में थोड़ा बड़ा 6.3-इंच का डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की हाई ब्राइटनेस देता है, जिससे UI और गेमिंग में ज्यादा स्मूथनेस और बेहतर आउटडोर व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है। यह फोन Google के Tensor G4 प्रोसेसर पर चलता है और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। Pixel 10a में 5100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें 30W की वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। कुल मिलाकर Pixel 10a बैटरी, रिफ्रेश रेट और यूजर इंटरफेस के मामले में थोड़ा आगे है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X