Home
News

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की लॉन्चिंग डेट लीक, iPhone Air 2 भी होगा शामिल

iPhone 17 सीरीज को लॉन्च हुए अभी ढंग से एक महीना भी नहीं बीता है। अब खबर है कि Apple अपने अगले iPhone लाइनअप को लेकर बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अब अपनी परंपरागत सितंबर लॉन्च विंडो को बदल सकती है।

इस बार iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और स्लिम डिजाइन वाला iPhone Air 2 सितंबर 2026 में लॉन्च हो सकते हैं। वहीं, किफायती बेस मॉडल iPhone 18 की लॉन्चिंग 2027 तक टल सकती है।

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की लॉन्चिंग डेट लीक

प्रीमियम मॉडल्स होंगे पहले लॉन्च

एनालिस्ट मिंग-ची कुओ और टिप्स्टर Digital Chat Station की मानें तो Apple अब एक साथ सभी मॉडल्स लॉन्च करने की रणनीति छोड़ सकता है। कंपनी की योजना है कि पहले केवल प्रीमियम मॉडल्स लॉन्च किए जाएं ताकि छुट्टियों के सीजन में अधिकतम बिक्री हो। इस तरह ग्राहकों के पास महंगे मॉडल चुनने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।

मतलब साफ है कि iPhone 17 सीरीज पहले के मुकाबले लंबे समय तक मार्केट में बनी रहेगी, क्योंकि बेस मॉडल iPhone 18 और iPhone 18e की लॉन्चिंग मार्च 2027 तक खिसक सकती है।

iPhone 18 Pro सीरीज के स्पेसिफिकेशन (लीक्ड)

प्रोसेसर: नई A20 Pro चिप, जो TSMC की 2nm तकनीक पर आधारित होगी। इससे 15% तक तेज परफॉर्मेंस और 30% बेहतर बैटरी एफिशिएंसी मिल सकती है।

कूलिंग सिस्टम: बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए स्टेनलेस स्टील वेपर चेंबर।

डिस्प्ले: छोटा Dynamic Island, जिससे स्क्रीन स्पेस और बढ़ जाएगा।

कैमरा: 48MP का Variable Aperture सेंसर, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी और बोकै इफेक्ट पहले से बेहतर होगा।

कनेक्टिविटी: कस्टम डिज़ाइन किया हुआ C2 मॉडेम चिप, जो Wi-Fi 7 सपोर्ट के साथ आएगा।

अगर लीक सच साबित होते हैं, तो 2026 का साल Apple यूजर्स के लिए बेहद खास होने वाला है। सितंबर में आने वाले iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max, iPhone Air 2 और संभवतः पहला Foldable iPhone कंपनी के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X