Home
News

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में मिलेगा ट्रांसपेरेंट बैक पैनल: डिजाइन, कैमरा और लीक फीचर्स

iPhone 18 की लॉन्चिंग में अभी लगभग एक साल का समय बाकी है, लेकिन इसके बावजूद इंडस्ट्री इनसाइडर्स ने अगली जनरेशन iPhone को लेकर कई खुलासे कर दिए हैं। हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 17 सीरीज (iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air) के बाद अब iPhone 18 सीरीज आएगी।

खास बात यह है कि iPhone 18 Apple iPhone के 20वें ऐनिवर्सरी एडिशन के तौर पर लॉन्च होगा। यह iPhone के अब तक के पारंपरिक डिजाइन से बिल्कुल अलग होगा। आइए चेक करते हैं पूरी डिटेल...

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में मिलेगा ट्रांसपेरेंट बैक पैनल

क्या होगा नया डिजाइन?

चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चर्चाओं के मुताबिक, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में डिजाइन को लेकर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है इसके 'Slightly ट्रांसपेरेंट बैक पैनल' की। रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple इस बार Ceramic Shield एरिया में ऐसा डिजाइन ला सकता है, जिसमें MagSafe कॉइल, लॉजिक बोर्ड या इंटरनल कूलिंग सिस्टम जैसे कुछ इंटरनल पार्ट्स हल्के-से नजर आएंगे।

डिस्प्ले और कैमरा

डिजाइन के मामले में iPhone 18 Pro और Pro Max अपने पुराने मॉडल iPhone 17 Pro सीरीज़ जैसा ही दिखेगा। इसमें पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला 'प्लेटो कैमरा हाउसिंग' मिलेगा।

iPhone 18 Pro में 6.3-इंच डिस्प्ले और iPhone 18 Pro Max में 6.9-इंच डिस्प्ले मिलेगा, जो कि पहले iPhone 16 Pro सीरीज में पेश किया गया है।

परफॉर्मेंस और प्रोसेसिंग पावर

रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro में स्टेनलेस स्टील वेपर चेंबर मिलेगा जिससे हीट मैनेजमेंट बेहतर होगा। यह खासकर AI फीचर्स, हाई-एंड मोबाइल गेमिंग और प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करेगा।

इसमें नया 2nm A20 Pro चिपसेट दिया जाएगा, जो A19 Pro का अपग्रेड वर्जन होगा। Apple इस बार Qualcomm की जगह अपना खुद का Apple C2 मॉडेम इस्तेमाल करेगा, जिससे नेटवर्क स्पीड और बैटरी एफिशिएंसी बेहतर होगी।

फ्रंट डिजाइन

फ्रंट साइड पर भी बदलाव देखने को मिलेगा। iPhone 18 Pro में अब तक के मुकाबले छोटा Dynamic Island दिया जा सकता है।

किन मॉडलों में होंगे ये बदलाव?

ये सभी बड़े अपग्रेड्स सिर्फ iPhone 18 Pro और Pro Max तक ही सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि iPhone Air 2 और iPhone 18 में भी होंगे।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X