iPhone 18 Pro में होगा सबसे बड़ा कैमरा अपग्रेड, कंपनी करेगी तगड़ा और बड़ा कमाल
iPhone 17 सीरीज को लॉन्च हुए अभी ज्यादा वक्त नहीं बीता है। फ्लैगशिप मॉडल्स को पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था। अब नेक्स्ट जनरेशन iPhone 18 Pro मॉडल के बारे में कई डिटेल रिवील हुई हैं। कंपनी इस सीरीज को 2026 में लेकर आएगी। इसमें एपल बड़े अपग्रेड देने की तैयारी कर रहा है। सबसे बड़ा बदलाव कैमरा में होने वाला है।
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max मॉडल में Apple अब तक की सबसे एडवांस कैमरा टेक्नोलॉजी दी जाएगी। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

iPhone 18 Pro में क्या होगा नया?
दक्षिण कोरिया की ETNews रिपोर्ट में बताया गया है कि एपल अपने अगले फ्लैगशिप मॉडल्स में Variable aperture camera system देने की योजना पर काम कर रहा है। इस फीचर की खास बात है कि यह अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में बढ़िया फोटो क्लिक करने की क्षमता रखता है। मतलब रात हो या दिन हर समय फोटो टॉप-क्लास आएंगे। याद रखें इस तकनीक को Xiaomi और Vivo पहले ही अपने स्मार्टफोन्स में दे चुके हैं। अब एपल इसमें शामिल होने जा रहा है।
कैसे काम करेगा नया कैमरा सिस्टम
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iPhone 18 Pro का यह नया कैमरा LG Innotech और Foxconn जैसी कंपनियों के सहयोग से तैयार किया जाएगा। Variable aperture सिस्टम कैमरे के लेंस को अलग-अलग प्रकाश परिस्थितियों के अनुसार खोलने या बंद करने की अनुमति देता है, जिससे बैकग्राउंड ब्लर, डेप्थ और शार्पनेस पर बेहतर कंट्रोल मिलता है।
कीमत में होगा इजाफा
रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया है कि अपग्रेड्स की वजह से दोनों टॉप मॉडल्स की कीमतों में इजाफा होगा। एक खबर और है जो चर्चा है, वह है फोल्डेबल iPhone और iPhone Air 2 मॉडल की, जिन्हें अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। देखने वाली बात होगी एपल कब इन स्मार्टफोन्स को मार्केट में उतारता है।
क्यों खास है यह अपग्रेड
Apple ने पहले भी 120Hz हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले लाने में देर की थी, लेकिन जब फीचर आया, तो इंडस्ट्री में नया स्टैंडर्ड बन गया। अब कैमरा में variable aperture देने से Apple एक बार फिर बाकी ब्रांड्स को टक्कर देगा और मोबाइल फोटोग्राफी के गेम को पूरी तरह बदल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








