iPhone 18 Pro Leaks: कैमरा से लेकर बैटरी तक, iPhone 18 में होंगे ये 5 क्रांतिकारी बदलाव!
Apple ने हाल ही में iPhone 17 सीरीज के साथ फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स का एक नया बेंचमार्क सेट किया है। iPhone 16 की तुलना में iPhone 17 की बिक्री और डिमांड ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। इसी सफलता को देखते हुए अब टेक जगत की निगाहें 2026 में आने वाली iPhone 18 सीरीज पर टिक गई हैं।
ताजा रिपोर्ट्स और लीक्स के मुताबिक, Apple अपनी अगली पीढ़ी के आईफोन के लिए कुछ बड़े और क्रांतिकारी बदलावों पर काम कर रहा है। लॉन्च में अभी वक्त है, लेकिन iPhone 18 Pro मॉडल के डेवेलपमेंट से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ गई हैं।

iPhone 18 Pro में क्या होगा खास? (संभावित फीचर्स)
1. डीएसएलआर जैसा कैमरा
मशहूर टिपस्टर Digital Chat Station की रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18 Pro मॉडल्स में 'वैरिएबल अपर्चर' टेक्नोलॉजी ला सकता है। यह आईफोन के इतिहास में एक बड़ा कैमरा अपग्रेड होगा। इससे यूजर को लो-लाइट में बेहतरीन फोटोग्राफी और प्रोफेशनल 'डेप्थ ऑफ फील्ड' का अनुभव मिलेगा।
2. छोटा डायनामिक आइलैंड
खबर है कि Apple अपनी 20वीं सालगिरह वाले आईफोन के लिए अंडर-डिस्प्ले कैमरा और फेस आईडी तकनीक विकसित कर रहा है। iPhone 18 सीरीज इस दिशा में पहला कदम हो सकती है, जिसमें मौजूदा Dynamic Island का साइज काफी छोटा हो सकता है या उसे हटाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
3. अब तक का सबसे भारी आईफोन
अगर आप हल्के फोन के शौकीन हैं, तो यह खबर शायद आपको पसंद न आए। रिपोर्ट्स का दावा है कि iPhone 18 Pro Max एप्पल का अब तक का सबसे भारी फोन हो सकता है। इसके पीछे की मुख्य वजह इसमें लगने वाली बड़ी बैटरी बताई जा रही है, जो फोन का वजन और मोटाई दोनों बढ़ाएगी।
4. सुपरफास्ट परफॉरमेंस
परफॉरमेंस के मामले में Apple कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। iPhone 18 Pro मॉडल्स में A20 Pro चिप होने की उम्मीद है। यह प्रोसेसर 2nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस पर आधारित होगा, जो फोन की स्पीड को बढ़ाएगा और बैटरी की खपत को कम करेगा।
5. एप्पल का अपना 5G मोडेम
कनेक्टिविटी के लिए Apple अब दूसरों पर निर्भर नहीं रहेगा। उम्मीद की जा रही है कि इस सीरीज में एप्पल अपना खुद का C2 5G मोडेम इस्तेमाल करेगा, जिससे नेटवर्क स्पीड और कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।
कब होगी एंट्री?
लॉन्च कब होगा? ये सभी फीचर्स अभी डेवेलपमेंट स्टेज में हैं। Apple अपनी परंपरा के अनुसार iPhone 18 सीरीज को सितंबर 2026 में लॉन्च कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications