iPhone 18 Pro का फ्रंट लुक देख चौंक जाएंगे आप! गायब होगा ये खास फीचर, लीक ने उड़ाए होश
iPhone 18 Pro के बारे में फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई डिटेल सामने नहीं आई है, लेकिन इसके बारे में तमाम तरह के लीक्स सामने आ चुके हैं।
लेटेस्ट लीक्स के अनुसार, Apple अपनी 18 सीरीज के साथ डिजाइन और टेक्नोलॉजी में एक बड़ा प्रयोग करने जा रहा है। इसके बारे में क्या-क्या पता चल चुका है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

1. डिजाइन में बड़ा बदलाव
iPhone 18 Pro का फ्रंट लुक पूरी तरह बदल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, एपल अपने Face ID सिस्टम को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट करने की तैयारी कर रहा है। इसका मतलब है कि स्क्रीन पर अब वह लंबा पिल-शेप वाला डायनामिक आइलैंड नहीं दिखेगा। सेल्फी कैमरे के लिए स्क्रीन के ऊपरी बाएं कोने में बस एक छोटा सा छेद हो सकता है।
इससे फोन का फ्रंट लुक काफी हद तक Android फ्लैगशिप फोन्स जैसा हो जाएगा और आपको वीडियो देखने के लिए पूरी साफ स्क्रीन मिलेगी।
2. कैमरा में DSLR जैसा फीचर
एप्पल इस बार कैमरे में मैकेनिकल बदलाव कर सकता है। लीक के अनुसार, iPhone 18 Pro के मेन 48MP कैमरे में Variable Aperture दिया जा सकता है।
3. A20 Pro चिपसेट और बैटरी
इस फोन में A20 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो TSMC की नई 2nm टेक्नोलॉजी पर बना होगा। इसमें एक खास तकनीक का इस्तेमाल होगा, जिससे RAM को सीधे प्रोसेसर के साथ ही जोड़ दिया जाएगा। इसका सीधा असर यह होगा कि फोन की स्पीड बहुत तेज होगी, बैटरी कम खर्च होगी और फोन गर्म भी कम होगा। यह Apple AI फीचर्स को और भी स्मूथ बनाएगा।
कब होगा लॉन्च?
लीक्स के मुताबिक, Apple अपने पुराने शेड्यूल को ही बरकरार रखेगा। iPhone 18 Pro और Pro Max के सितंबर 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि, बेस मॉडल के लॉन्च टाइमलाइन में बदलाव हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








