Home
News

iPhone 18 Pro Max: 2026 में होगा धमाका, बदलेगा डिजाइन, बढ़ेगी पावर और कैमरा भी प्रो!

Apple अपने अगले फ्लैगशिप iPhone 18 Pro Max को लेकर बड़े बदलावों की तैयारी कर रहा है। शुरुआती रिपोर्ट्स और सप्लाई-चेन लीक बताते हैं कि यह मॉडल पिछले कुछ वर्षों की तुलना में सबसे जरूरी अपग्रेड लेकर आएगा।

डिजाइन से लेकर कैमरा और चिप तक काफी सारी चीजें बदली हुई दिख सकती हैं। 2026 में आने वाला यह मॉडल यूजर्स को एक बिल्कुल अलग प्रीमियम अनुभव देने वाला है। यहां जानिए iPhone 18 Pro Max में आने वाले 5 बड़े बदलाव...

iPhone 18 Pro Max: 2026 में होगा धमाका, बदलेगा डिजाइन

1. ज्यादा साफ-सुथरा और एकसमान डिजाइन

एप्पल अपने प्रीमियम डिजाइन लैंग्वेज को बरकरार रखेगा, लेकिन इस बार फोन की बैक पैनल पर बड़ा बदलाव दिखाई दे सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी टू-टोन फिनिश हटाकर एक यूनिफॉर्म टेक्सचर और कलर पर काम कर रही है। इससे फोन का लुक और ज्यादा सिंपल, क्लीन और प्रीमियम हो जाएगा।

2. मोटा बॉडी फ्रेम पर बड़ी बैटरी

iPhone 18 Pro Max, मौजूदा मॉडल की तुलना में थोड़ा मोटा और भारी हो सकता है। वजह है बड़ी बैटरी। Apple लंबे समय से बैटरी बैकअप बढ़ाने पर काम कर रहा है और नए फीचर्स को सपोर्ट करने के लिए बड़ा सेल जोड़ सकता है। हल्की मोटाई बढ़ने से यूजर्स को ज्यादा बैटरी लाइफ मिलेगी।

3. छोटा होगा Dynamic Island

Apple पूरी तरह अंडर-डिस्प्ले कैमरा पर अभी नहीं जा रहा है। लेकिन iPhone 18 Pro Max में Dynamic Island छोटा हो सकता है। कंपनी फ्रंट कैमरा मॉड्यूल का आकार कम कर रही है। Under-Display Face ID का इंतजार अभी एक-दो साल और करना पड़ सकता है।

4. A20 चिप और नया C2 मॉडेम

नई A20 चिप, TSMC के 2nm प्रोसेस पर बनेगी, जिससे CPU-GPU परफॉर्मेंस में बड़ा उछाल और बैटरी एफिशियंसी में सुधार मिलेगा। साथ ही, Apple अपने इन-हाउस C2 5G मॉडेम को ला रहा है, जिसमें बेहतर mmWave सपोर्ट, तेज स्पीड और कम पावर कंजम्प्शन मिलेगा।

5. DSLR-स्टाइल वेरिएबल अपर्चर वाला कैमरा

सबसे बड़ा बदलाव कैमरा सेक्शन में देखने को मिल सकता है। Apple, Samsung के नए हाई-परफॉर्मेंस सेंसर का इस्तेमाल कर सकता है, जो लो-लाइट और डायनेमिक रेंज को बेहतर बनाएगा। मेन कैमरा में वेरिएबल अपर्चर दिया जा सकता है, जिससे यूजर DSLR जैसा डेप्थ-ऑफ-फील्ड कंट्रोल कर पाएंगे। कैमरा कंट्रोल बटन को भी और बेहतर तथा सस्ता बनाने पर काम चल रहा है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X