Home
News

iPhone 18 Pro Max से iPhone Fold तक: Apple के आने वाले iPhones की पूरी डिटेल

Apple आने वाले सालों में iPhone लाइनअप को पूरी तरह से नया रूप देने की तैयारी में है। 2026 और 2027 में कंपनी सिर्फ नए प्रोसेसर या कैमरा अपग्रेड तक सीमित नहीं रहने वाली, बल्कि iPhone लॉन्च करने के तरीके और टाइमलाइन में भी बड़ा बदलाव कर सकती है।

लीक्स की मानें तो Apple अब साल की शुरुआत में एक किफायती iPhone लॉन्च कर सकता है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल को बाद में उतारा जाएगा। इसके साथ ही कंपनी पहली बार फोल्डेबल iPhone सेगमेंट में भी एंट्री करने वाली है, जो iPhone इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

iPhone 18 Pro Max से iPhone Fold तक

iPhone 17e लॉन्च टाइमलाइन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 की शुरुआत iPhone 17e से हो सकती है, जिसकी संभावित कीमत ₹64,900 बताई जा रही है। यह iPhone फरवरी 2026 के तीसरे हफ्ते में लॉन्च हो सकता है। फोन में A19 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेक्शन की बात करें तो इसमें 48MP का सिंगल रियर कैमरा OIS के साथ और 18MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए बेहतर होगा।

iPhone 18

Apple का सबसे बड़ा लॉन्च इवेंट सितंबर 2026 में होने की उम्मीद है, जहां iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए जा सकते हैं। iPhone 18 Pro की संभावित कीमत ₹1,34,900 और Pro Max की कीमत ₹1,49,900 हो सकती है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में नया A20 Pro चिपसेट मिलने की चर्चा है, जो 2nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा। लीक्स यह भी संकेत दे रहे हैं कि Apple Face ID को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट कर सकता है, जिससे Dynamic Island हटाया जा सकता है।

Apple का पहला फोल्डेबल

इसी साल iPhone Air 2 और Apple का पहला फोल्डेबल फोन भी चर्चा में रहेगा। iPhone Air 2 की संभावित कीमत ₹1,14,900 बताई जा रही है। यह फोन अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन के साथ आ सकता है और इसमें 48MP मेन कैमरा के साथ एक नया सेकेंडरी कैमरा जोड़ा जा सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें भी A20 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है। वहीं, iPhone Fold Apple का अब तक का सबसे बोल्ड कदम माना जा रहा है। Bloomberg के Mark Gurman और एनालिस्ट Ming-Chi Kuo के मुताबिक, यह बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा, जिसमें लगभग क्रीज-फ्री डिस्प्ले मिल सकती है।

स्टैंडर्ड iPhone 18

स्टैंडर्ड iPhone 18 को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है। अगर Apple स्प्लिट लॉन्च स्ट्रैटेजी अपनाता है, तो iPhone 18 सितंबर की बजाय मई 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी संभावित कीमत ₹84,900 बताई जा रही है। फोन में A20 चिपसेट, 6.3-इंच Super Retina डिस्प्ले और डुअल 48MP कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसके साथ ही Apple कैमरा एक्शन बटन के डिजाइन और फंक्शन में भी बदलाव कर सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X