Home
News

iPhone 18 Pro Max को लेकर आई लेटेस्ट रिपोर्ट, डिजाइन से लेकर कैमरा तक, सब होगा चेंज

इन दिनों एपल के iPhone 17 लाइनअप को लेकर तमाम खबरें आ रही हैं। कहा जा रहा है कि इस सीरीज में कंपनी अब तक के सबसे बड़े बदलाव करने वाली है। परफॉर्मेंस, कैमरा और डिजाइन के लिहाज से सीरीज के सभी आईफोन में बहुत कुछ बदल जाएगा।

हालांकि, अब iPhone 18 Pro Max को लेकर भी लीक्स सामने आ चुके हैं। इसे अगले साल यानी 2026 में लॉन्च किया जाएगा। ऑनलाइन सामने आए लीक्स से पता चलता है कि एपल का यह आईफोन मॉडल सबसे एडवांस होगा। इसमें क्या-कुछ खास मिल सकता है। यहां बताने वाले हैं।

iPhone 18 Pro Max में बदल जाएगा सबकुछ

सामने आई लेटेस्ट रिपोर्ट

डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, एपल आईफोन 18 प्रो मैक्स के लिए 3D फेशियल रिक्निशन सिस्टम डेवलप कर रहा है। यह सिस्टम iPhone 18 Pro में भी होगा। इनमें स्मॉल होल-पंच कैमरा भी मिलेगा, जो डिस्प्ले के लेफ्ट कॉर्नर में दिखाई देगा। रिपोर्ट के मुताबिक, एपल को फेस ID को डिस्प्ले के नीचे लाने में मुश्किल इंजीनियरिंग चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। Face ID टेक्नोलॉजी साधारण सेल्फी कैमरा जैसी नहीं होती।

यह हजारों इंफ्रारेड डॉट्स को प्रोजेक्ट करके यूजर के चेहरे का थ्री-डी मैप बनाती है। लेकिन OLED डिस्प्ले आमतौर पर इंफ्रारेड लाइट को ब्लॉक करती है, जिससे फेस ID की पहचान क्षमता पर असर पड़ता है। यही कारण है कि Apple को इसके लिए हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों को फिर से डिजाइन करना पड़ सकता है।

री-डिजाइन होगा सॉफ्टवेयर एल्गोरिद्म

रिपोर्ट के अनुसार, Apple अब ऐसे डिस्प्ले सेक्शन पर काम कर रहा है जो ज्यादा इंफ्रारेड लाइट को पास होने दे सके, ताकि Face ID की परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी वर्तमान सिस्टम के बराबर बनी रहे। इसमें हार्डवेयर मॉडिफिकेशन और सॉफ्टवेयर एल्गोरिदम को री-डिजाइन करना शामिल है।

iPhone 18 और iPhone 18 एयर में क्या रहेगा पुराना?

लीकस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, स्टैंडर्ड iPhone 18 और iPhone 18 Air में अभी भी दो फ्रंट सेंसर्स और एक कैमरा होल रहेंगे, जो कि डायनामिक आइलैंड के अंदर छिपे होंगे। यानी इन मॉडल्स में अंडर-डिस्प्ले फेस ID अभी नहीं देखने को मिलेगी।

लॉन्च टाइमलाइन भी बदली

एक और चौंकाने वाली बात यह है कि अब एपल कथित तौर पर iPhone 18 और iPhone 18e को iPhone 18 Pro मॉडल्स के 6 महीने बाद 2027 में लॉन्च कर सकता है। बता दें एपल के फोल्डेबल आईफोन को लेकर भी खबरें चल रही हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X