Home
News

iPhone 18 Pro Max के बड़े लीक्स: 5100mAh बैटरी, नया कैमरा और Deep Red कलर, जानें कीमत और लॉन्च डेट

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Apple का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro Max अभी लॉन्च से कई महीने दूर है, लेकिन इससे जुड़े कई बड़े लीक्स सामने आने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 2026 में अपने Pro सीरीज के साथ बड़ा अपग्रेड ला सकती है।

लीक्स के अनुसार कंपनी इस फोन को सितंबर 2026 में लॉन्च कर सकती है। दिलचस्प बात यह भी है कि उसी इवेंट में Apple का पहला foldable iPhone भी पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

iPhone 18 Pro Max Leaks: कीमत, लॉन्च डेट, 5100mAh बैटरी और नया कैमरा

डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो Apple आमतौर पर लगातार दो साल में बड़ा बदलाव नहीं करता है। इसलिए माना जा रहा है कि इस फोन का लुक काफी हद तक मौजूदा Pro मॉडल जैसा ही रहेगा।

  • इसमें 6.9-इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है
  • Dynamic Island को और छोटा किया जा सकता है
  • कुछ रिपोर्ट्स में under-display Face ID का भी जिक्र है
  • Apple एक semi-transparent फिनिश भी टेस्ट कर रही है

कलर ऑप्शन की बात करें तो फोन Deep Red, Coffee और Deep Purple जैसे नए रंगों में आ सकता है।

कैमरा

कैमरा सेक्शन में Apple बड़ा अपग्रेड दे सकता है। लीक्स के मुताबिक फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, टेलीफोटो जूम सिस्टम और variable aperture टेक्नोलॉजी मिलेगी। अगर यह फीचर आता है तो कम रोशनी और लंबी दूरी की फोटोग्राफी पहले से बेहतर हो सकती है।

परफॉर्मेंस और बैटरी

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Apple A20 Pro chipset मिलने की संभावना है। यह चिपसेट तेज स्पीड, बेहतर बैटरी एफिशिएंसी और on-device AI फीचर्स के साथ आ सकता है।

संभावित फीचर्स

  • लगभग 5100mAh बैटरी
  • बेहतर AI प्रोसेसिंग
  • ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस

हालांकि बड़ी बैटरी के कारण फोन थोड़ा मोटा और भारी हो सकता है।

कीमत और लॉन्च डेट

रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple अपने सालाना इवेंट में सितंबर 2026 (3-9 सितंबर के बीच) इस फोन को लॉन्च कर सकती है।

लॉन्च: सितंबर 2026

प्री-ऑर्डर: लॉन्च के लगभग एक हफ्ते बाद

भारत में शुरुआती कीमत: करीब ₹1,54,900

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X