Home
News

iPhone 18 Pro Max vs iPhone 18 Pro: कौन-सा Pro होगा बेहतर? लॉन्च से पहले पूरा कंपेरिजन

Apple की अगली फ्लैगशिप iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। हालांकि यह साफ कर देना जरूरी है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max फिलहाल मार्केट में लॉन्च नहीं हुए हैं और Apple ने अभी तक इनसे जुड़ी किसी भी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

जो भी डिटेल्स सामने आई हैं, वे पूरी तरह लीक्स और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। इन्हीं लीक जानकारियों के आधार पर यहां दोनों अपकमिंग iPhones का कंपेरिजन किया गया है।

iPhone 18 Pro Max vs iPhone 18 Pro: कौन-सा Pro होगा बेहतर?

डिस्प्ले

iPhone 18 Pro में 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। लीक्स के मुताबिक, इस बार Apple डिस्प्ले ब्राइटनेस पर बड़ा फोकस कर रहा है और स्क्रीन में 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। वहीं, iPhone 18 Pro Max में इससे बड़ा 6.9-इंच OLED डिस्प्ले मिलने की बात सामने आई है। रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस के मामले में Pro Max भी Pro मॉडल जैसा ही हो सकता है। फर्क सिर्फ स्क्रीन साइज का होगा, जो वीडियो देखने और गेमिंग के लिए Pro Max को ज्यादा बेहतर बनाता है।

परफॉर्मेंस और RAM

लीक्स के अनुसार, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max दोनों में Apple का अगला फ्लैगशिप A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। यह चिप पिछले जेनरेशन के मुकाबले ज्यादा फास्ट और पावर एफिशिएंट होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस बार Apple दोनों Pro मॉडल्स में 12GB RAM दे सकता है, जो मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स के लिए काफी अहम होगी। स्टोरेज ऑप्शंस 256GB से शुरू होकर 1TB तक जा सकते हैं। परफॉर्मेंस के मामले में दोनों फोन लगभग एक जैसे ही रहने की उम्मीद है।

कैमरा

कैमरा डिपार्टमेंट में भी दोनों अपकमिंग iPhones के स्पेसिफिकेशंस काफी हद तक समान बताए जा रहे हैं। लीक्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में 48MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिल सकता है, जिसमें बेहतर जूम और इमेज प्रोसेसिंग देखने को मिल सकती है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। हालांकि, बड़े साइज और बैटरी के चलते Pro Max मॉडल में कैमरा स्टेबिलिटी और वीडियो रिकॉर्डिंग अनुभव थोड़ा बेहतर हो सकता है।

बैटरी

iPhone 18 Pro में Pro Max की तुलना में थोड़ी छोटी बैटरी दिए जाने की बात कही जा रही है। इसका सीधा असर बैटरी बैकअप पर पड़ सकता है। वहीं, iPhone 18 Pro Max में बड़ी बॉडी के कारण ज्यादा बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जिससे यह फोन लंबे समय तक चलने वाला बैटरी बैकअप दे सकता है। जो यूजर्स ज्यादा वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग या ट्रैवल के दौरान फोन इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए Pro Max ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है।

लॉन्च टाइमलाइन और भारत में संभावित कीमत

लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को 3 से 10 सितंबर 2026 के बीच लॉन्च कर सकता है। हालांकि, यह टाइमलाइन भी पूरी तरह अनऑफिशियल है। कीमत की बात करें तो, iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत भारत में करीब ₹1,34,900 हो सकती है। वहीं, iPhone 18 Pro Max की कीमत ₹1,54,900 के आसपास रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

iPhone 18 Pro vs iPhone 18 Pro Max: कौन-सा चुनें?

अगर आप एक प्रीमियम iPhone चाहते हैं जो साइज में थोड़ा कॉम्पैक्ट हो और रोजमर्रा के इस्तेमाल में आसानी दे, तो iPhone 18 Pro बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं, अगर आपको बड़ा डिस्प्ले, ज्यादा बैटरी बैकअप और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस चाहिए, तो iPhone 18 Pro Max आपके लिए ज्यादा सही साबित हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X