Home
News

iPhone 18 Series: डिजाइन और परफॉर्मेंस में होंगे बड़े अपग्रेड, दो फेज में होगी लॉन्च!

Apple ने हाल ही में iPhone 17 सीरीज और iPhone Air सितंबर 2025 में लॉन्च किए थे, लेकिन अब अगले जनरेशन यानी iPhone 18 Series को लेकर लीक्स सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कंपनी अपने नए iPhones को एक साथ नहीं, बल्कि दो फेज में लॉन्च करने की योजना बना रही है।

iPhone 18 Series: डिजाइन और परफॉर्मेंस में होंगे बड़े अपग्रेड

नया डिजाइन और कैमरा अपग्रेड

चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, iPhone 18 Pro सीरीज में बड़ा डिजाइन बदलाव देखने को मिल सकता है। iPhone 18 Pro Max में 48MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और वैरिएबल अपर्चर लेंस दिया जा सकता है, जिससे फोटो क्वालिटी और बेहतर होगी।

Pro मॉडल्स में सेमी-ट्रांसपेरेंट रियर पैनल भी दिया जा सकता है, जिससे अंदर के MagSafe कॉइल्स जैसी चीजें झलकेंगी। इसके अलावा, Apple इस बार स्टेनलेस स्टील वेपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम इस्तेमाल कर सकता है, जिससे फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

iPhone 18 Pro में 6.27 इंच, और Pro Max में 6.86 इंच LTPO OLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसकी 1.5K रिजॉल्यूशन होगी। लीक्स के मुताबिक, Apple Face ID सेंसर को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट कर सकता है, जिससे स्क्रीन पर केवल सेल्फी कैमरा ही दिखेगा।

नई सीरीज में Apple का अगला पावरफुल चिपसेट A20 Bionic मिलेगा, जो TSMC के 2nm प्रोसेस पर बेस्ड होगा। यह चिप पहले से ज्यादा पावर-इफिशिएंट और कूलिंग-फ्रेंडली होगा।

लॉन्च टाइमलाइन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max, और पहला फोल्डेबल iPhone (iPhone 18 Fold) सितंबर 2026 में लॉन्च किए जा सकते हैं। वहीं, iPhone 18 और iPhone 18e को 2027 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

यह पहली बार होगा जब Apple अपने iPhones को दो अलग-अलग चरणों में रिलीज करेगा, न कि एक साथ जैसा अब तक होता आया है। अगर ये लीक सही साबित होते हैं, तो iPhone 18 सीरीज Apple के इतिहास की सबसे बड़ी डिजाइन और लॉन्च स्ट्रेटेजी चेंज हो सकती है। नया कैमरा सिस्टम, 2nm चिप और फोल्डेबल iPhone इन सबके साथ Apple एक बार फिर प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में हलचल मचाने के लिए तैयार दिख रहा है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X