iPhone 7 और iPhone 7 plus पर 10,000 रु से अधिक डिस्काउंट ऑफर
आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस पर मिल रहा है अब तक का सबसे शानदार ऑफर।
एपल स्मार्टफोन आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस फिलहाल अमेज़न इंडिया पर अब तक के सबसे अधिक डिस्काउंट पर मिल रहे हैं। बता दें कि अमेज़न इंडिया पर आईफोन 6 स्पेस ग्रे 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट 28,999 रुपए में मिल रहा है।

iPhone 7 और iPhone 7 plus की बात करें तो इन पर अमेज़न 10,001 रुपए से भी अधिक का डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट में फोन के सभी स्टोरेज वैरिएंट मौजूद हैं, जिसका लाभ ग्राहक उठा सकते हैं। यदि आप भी आईफोन के शौक़ीन हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार मौका हो सकता है।

आईफोन 7
आईफोन 7 पर अमेज़न इंडिया काफी आकर्षक ऑफर दे रही है। इसका 32जीबी वैरिएंट अब 60,000 रुपए से घटकर 49,999 रुपए में उपलब्ध है। 128जीबी वैरिएंट की कीमत 70,000 रुपए से कम होकर अब केवल 59,999 रुपए रह गई है। वहीं iPhone 7 256GB
वैरिएंट 80,000 रुपए के बजाय केवल 70,215 रुपए में मिल रहा है।
आईफोन 7 प्लस
आईफोन 7 प्लस 32 जीबी वैरिएंट आपको मिलेगा 61,999 रुपए में, इसकी कीमत 72,000 रुपए है। आईफोन 7 प्लस के 128जीबी वैरिएंट पर भी ऑफर है, यह 71,999 रुपए में मौजूद है। इसके 256जीबी वैरिएंट पर कोई ऑफर नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications








