लीक हुई आईफोन 7 की एक वीडियो, जानिए क्या होगी इसकी कीमत
एपल का आईफोन 7 इस समय सुर्ख़ियों में है। इस फोन से संबंधित आपने अब तक कई खबरे सुनी और पढ़ी होंगी। कई रिपोर्ट में इसकी फोटो के लीक होने तक के दावे किए गए हैं। साथ ही कई फीचर्स भी अब तक रिवील हुए हैं। लेकिन अब फोन के बारे में कुछ और ही सामने आया है।

दरअसल आईफोन 7 की एक वीडियो क्लिप लीक हुई है जिसमें आईफोन 7 का बैक लुक दिखाया गया है। साथ ही इसमें आईफोन 7 का बॉटम भी देखा जा सकता है। जिसमें हैडफ़ोन जैक मिसिंग है। वीडियो में आईफोन 7 के दो मॉडल स्लेट फ्री और सिल्वर दिखाई दे रहे हैं। 6 सेकंड की वीडियो क्लिप में आईफोन 7 की एक झलक मात्र है।
एपल आईफोन 7 अपनी लॉन्च से केवल 3 महीने की दूरी पर है। शायद इसीलिए फोन की लीक खबरें लगातार बढ़ रही हैं।
वहीं एक खबर यह भी है कि आईफोन 7 में 1960mAh की बैटरी हो सकती हैजो कि आईफोन 6 एस कम है।
चीन के एक सोशल नेटवर्किंग साइट Weibo के मुताबिक 32जीबी वाले आईफोन 7 की कीमत 5288 युआन यानि लगभग 53,000 रुपए के करीब होगी। वहीं 64जीबी वाली आईफोन 7 की कीमत (6080 युआन) लगभग 61,000 रुपए और 256जीबी वाली आई-फोन की कीमत (7088 युआन) लगभग 71,000 रुपए के करीब होने की उम्मीद है।
साथ ही साथ 32जीबी वाली आईफोन 7 प्लस की कीमत 61,000 रुपए, 128जीबी वाली 69,000 और 256जीबी वाली फोन की कीमत 79,000 रुपए तक हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications







