Home
News

iPhone 8, iPhone 8 Plus प्री-ऑर्डर शुरू, मिलेगा 10000 का कैशबैक और 60000 जियो buyback

By Agrahi

ऐपल अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन iPhone 8 और iPhone 8 Plus के लिए 22 सितंबर यानी आज से प्री-आर्डर शुरू हो गए हैं। इन स्मार्टफोन के साथ अब जियो का भी नाम जुड़ गया है। दरअसल रिलायंस जियो ऐपल के दोनों नए फोन के लिए रिलायंस डिजिटल आउटलेट्स, जियो स्टोर्स और jio.com पर प्री-ऑर्डर लेगी, इसके साथ कंपनी ऐपल फैन्स को कई आकर्षक ऑफर भी देने वाली है।

iPhone 8, iPhone 8 Plus प्री-ऑर्डर शुरू, मिलेगा 10000 का कैशबैक और 60000 जियो buyback

जियो की तरफ से दिया जा रहा कैशबैक और बायबैक उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा जो आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस को रिलायंस डिजिटल आउटलेट्स, जियो स्टोर्स और jio.com के जरिए 22 सितंबर से 29 सितंबर के बीच खरीदेगी। आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की शिपिंग भारत में 29 सितंबर से शुरू होगी।

ये है जियो का ऑफर
रिलायंस जियो आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस पर जो ऑफर दे रही है उसमें यूज़र्स का बड़ा फायदा है। यूज़र्स चाहें तो इस पर हजारों रुपए बचा सकते हैं। दरअसल जियो के मुताबिक यदि कोई ग्राहक 22 सितंबर से 29 सितंबर के बीच फोन खरीदेगा तो उसे 10,0000 का कैशबैक मिलेगा। इस ऑफर के लिए उन्हें यह खरीदारी सिटीबैंक के क्रेडिट कार्ड से करनी होगी। इसके आईफोन 8 के 64जीबी वैरिएंट की कीमत घटकर 54,000 रुपए हो जाएगी, जबकि 256जीबी 67,000 रुपए में मिलेगा। आईफोन 8 प्लस भी 63,000 और 73,000 रुपए में मिल सकता है।

रिलायंस जो कैशबैक के अलावा बायबैक ऑफर भी दे रही है। इसके तहत जो यूज़र्स जियो के स्टोर, jio.com, माय जियो ऐप या रिलायंस डिजिटल स्टोर्स से यह फोन खरीदता है उन्हें 70% बायबैक मिलेगा। यानी कि एक साल बाद जब वो फोन वापस करेंगे तो उन्हें 86,000 रुपए के फोन पर 60,200 रुपए वापस मिल जाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone 8 and iPhone 8 Plus pre orders starts 10000 cashback and 70% buyback with jio. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X