लो आइफोन 8 को लेकर एक और वीडियो आ गया
आइफोन 8 को लेकर एक नया कांसेप्ट वीडियो सामने आया है।जिसमें कई ऐसे फीचर दिख रहे हैं जो अभी तक आइफोन में नहीं दिए गए हैं।
आइफोन 8 को आने में अभी कुछ समय बाकी है लेकिन ऑनलाइन कई फोन से जुड़ी कई लीक फोटो और वीडियो का अंबार लगा हुआ है, आइफोन 8 को लेकर एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें इसकी कांसेप्ट डिज़ाइन को लेकर कई तरह के फीचर बताए जा रहे हैं।

इसके अलावा दूसरी खबर ये भी सुनने में आ रही है कि अक्टूबर में फोन लांच नहीं होगा यानी अक्टूबर के बाद आइफोन 8 बाजार में आएगा।
आइफोन 8 का वीडियो ConceptsiPhone नाम के चैनल में अपलोड किया गया है। जिसमें साइड बटन से लेकर कैमरा, और डाउन साइड बटन दिखाइ गईं हैं।
आइफोन 8 के इस कांसेप्ट को देखकर ऐसा लगता है जैसे इसमें नीचे की ओंर दो स्पीकर ग्रिल दी गई हैं। यानी लाउड साउंड के साथ यूजर को ज्यादा क्लियर क्वालिटी मिलेगी। आइफोन 8 कांसेप्ट को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे इसकी बॉडी मेटल की होगी। हालाकि पूरे वीडियो में ब्लैक फिनिश वाला कांसेप्ट दिखाया गया है। एलजी और हुवावे के बाद आइफोन 8 में भी ड्युल कैमरा दिया जा सकता है। जिससे वाइड एंगल के साथ शार्प शॉट लिए जा सकते हैं। आइफोन 8 फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है लेकिन इसके लिए अलग से डेडिकेटेड बटन नहीं दी गई है बल्कि स्क्रीन में ये सेंसर मिलेगा। आइफोन 8 कांसेप्ट को देखकर ऐसा लगता है ब्लैक कलर वैरियंट के साथ अगर इसका व्हाइट कलर वैरियंट आएगा तो दूसरे कलर के मुकाबले ये ज्यादा बेहतर लगेगा। कांसेप्ट वीडियो में एपल लोगो फोन के बैक पैनल में लगा हुआ है, लोगो की पोजीशन वही है जो पिछले आइफोन के सभी मॉड्ल्स में हैं। वीडियो देखकर आप थोड़ा बहुत अंदाजा तो लगा ही सकते है कि आने वाला फोन कैसा होगा।
स्पीकर ग्रिल
मेटल फिनिश
ड्युुुल कैमरा
फिंगरप्रिंट सेंसर
क्लीन इंटरनफेज़
एपल लोगो
आइफोन वीडियो


Click it and Unblock the Notifications