खरीदने के कुछ घंटों बाद ही दो हिस्सों खुला iPhone 8 Plus, महिला ने शेयर की तस्वीरें
दिग्गज अमेरिकी कंपनी ऐपल के लिए ये साल निश्चित तौर पर अच्छा नहीं रहा है। कंपनी ने इस साल तीन आईफोन पेश किए थे, जो शुरू से ही तकनीकी कारणों से विवादों में हैं। कुछ समय पहले ऐपल की सीरिज थ्री वॉच में तकनीकी खराबी की बात कंपनी ने स्वीकार की थी, अब आईफोन 8 प्लस से जुड़े दो मामले सामने आए हैं, जिनमें आईफोन की बैटरी से जुड़ी खराबी सामने आई है।

सबसे पहले ताईवान की एक महिला ने ट्विटर पर बताया कि उसने हाल ही में आईफोन 8 प्लस खऱीदा था। महिला ने जैसे ही फोन को चार्जिंग पर लगाया फोन तीन मिनट के अंदर ही दो हिस्सों में बंट गया। फोन की स्क्रीन फोन की बॉडी से थोड़ी ऊपर उठकर फूल गई। महिला ने बताया कि उसने फोन की चार्जिंग के लिए ओरिजनल केबल और चार्जर का इस्तेमाल किया था।
वहीं, दूसरे मामले में आईफोन 8 की डिलिवरी में व्यक्ति के पास टूटा आईफोन 8 पहुंचा, जिसकी तस्वीरें उसने ट्विटर पर शेयर की हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि आईफोन 8 वैसे ही खुला हुआ है बीच से जैसे बैटरी की खराबी की वजह से महिला के चार्जिंग पर फोन लगाते ही फूल गया था। iPhone 8 से जुड़े दोनों ही मामलों में बैटरी से जुड़ी समस्या नजर आ रही है।

दोनों ही मामलों फोन की मेन बॉडी तकनीकी कारणों से दो हिस्सों में बंट गई। फिलहाल इन मामलों पर कंपनी की तरफ से iPhone 8 में तकनीकी खराबी को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन कंपनी मामले की जांच कर रही है। बता दें कि हाल ही में ऐपल iPhone 8 और iPhone 8 plus इंडिया में भी सेल के लिए अवेलेबल हुए हैं।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications