Home
News

भारत से सस्‍ते इन दो देशों में मिल रहे हैं नए आईफोन 14

Apple के नए आईफोन मॉडल (आईफोन 14, आईफोन 14 प्लस, आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स ) बाजार में आ चुके है, भारत में आईफोन को लेकर एक अलग ही क्रेज है साथ में डिस्‍काउंट की बहार भी बाजार में छाई हुई है, फ्लिपकार्ट से लेकर अमेज़न तक ढेरों प्रोडक्‍ट पर अच्‍छा खासा डिस्‍काउंट दे रहे हैं। लेकिन आईफोन कहां सबसे कम कीमत में मिल रहा है ये जानकार आपको थोड़ी हैरानी होगी।

अगर आपका कोई रिश्‍तेदार या फिर दोस्‍त कभी दुबई जाता है तो हमेशा आईफोन की कीमत को लेकर चर्चा जरूर होती है क्‍योंकि बाकी देशों के मुकाबले दुबई में आईफोन कम कीमत में मिलता है। चलिए देखते है हाल ही में लांच हुए नए एपल सीरीज के स्‍मार्टफोन दुबई में किस कीमत में मिल रहे हैं।

भारत से सस्‍ते इन दो देशों में मिल रहे हैं नए आईफोन 14

Apple iPhone 14 सीरीज दुबई में कितने का है

जैसे भारत में रु चलता है वैसे ही दुबई में UAE दिरम चलता है, अब iPhone 14 की शुरुआत 79,900 रु में होती है लेकिन दुबई ये AED 3,399 में मिलता है यानी भारतीय करेंसी में अगर इसे बदलें तो करीब 73,818 रु में इसे खरीद सकते हैं। इसी तरह से iPhone 14 Plus भारत में 89,990 रु में मिल रहा है जबकि दुबई से अगर आप इसे खरीदते हैं तो ये 82,505 रु मिल रहा है ।

जब ये दोनों मॉडल कम कीमत में मिल रहे हैं तो आईफोन 14 प्रो मैक्स की कीमत में भी अंतर देखने का मिलता है भारत में इसकी कीमत 1,39,900 रु वहीं दुबई में ये AED 4,699 यानी 1,02,051 रु में मिल रहा है।

भारत से सस्‍ते इन दो देशों में मिल रहे हैं नए आईफोन 14

भारत से सस्‍ता अमेरिका (US) में मिल रहा है Apple iPhone

दुनिया भर में दुबई ही एक ऐसा देश नहीं जहां लेटेस्‍ट आईफोन सस्‍ते मिल रहे हैं, अमेरिका के बाजार में नज़र डालें यहां भी आईफोन की नई सीरीज कम कीमत में मिल रही है। लेटेस्‍ट आईफोन 14 अमेरिका 799 डॉलर में मिलता है भारतीय करेंसी में अगर इसे बदले तो ये लगभग 63,710 रु का पड़ेगा, इसी तरह से आईफोन 14 प्लस 899 डॉलर और आईफोन 14 प्रो मैक्स 1,099 डॉलर में मिल रहा है भारतीय करेंसी में इसे देखें तो आईफोन 14 प्रो 79,657.61 रुपये और और प्रो मैक्‍स 87,631 रु मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Recently Launched iphone 14, 14 pro and pro max price in Dubai and India and big difference, lets check out latest price on iphone in Dubai and US markets.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X