Home
News

Amazon और Flipkart सेल में आईफोन, रियलमी , पोको और मोटो के फोन पर बंपर छूट, जानें ऑफर

Amazon-Flipkart sale Offers: अगर आप भी गेमिंग के लिए नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो ये समय आपके लिए बेस्ट हो सकता है। दरअसल Amazon Great Indian Festival और Fipkart Big Billion Days सेल में स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर मिल रहे हैं। ये दोनों ऑनलाइन शॉपिंग साईट अपने-अपने ग्राहकों को शानदार डील ऑफर कर रहे हैं। इस सेल में डिस्काउंट के साथ मिल रहे Apple, Motorola और Poco के इन फोन पर BGMI, Garena Free Fire , Genshin Impact, Honkai Star Rail सहित कई मोबाइल गेम्स को आसानी से खेला जा सकता है। आइए आपको इस सेल में गेमिंग फोन्स पर मिल रहे डिस्कांउट ऑफर की डिटेल बताते हैं।

Apple iPhone 14 (आईफोन 14)

आईफोन 14 को कंपनी ने 6.1 इंच OLED डिस्प्ले दिया है , जो 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। इसके बेस वेरियंट को 128 GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस किया गया है। इसे आप सेल में आप मात्र 56,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जिसमें बैंक ऑफर्स शामिल नहीं है। एप्पल आईफोन 14 को A15 बायोनिक चिपसेट से लैस किया गया है। यह आईफोन iOS 16 के साथ आता है। इसमें 512 GB तक नॉन-एक्सपेंडेबल स्टोरेज मिलती है।
वहीं आपका बजट अगर कम है, तो आप iPhone 13 को भी खरीद सकते हैं। इस फोन में भी आपको आईफोन 14 वाला ही प्रोसेसर मिलेगा। हालांकि iPhone 13 में Action Mode फीचर नहीं दिया गया है। इसे आप फ्लिपकार्ट से 51,999 रुपये में खरीद सकेंगे।

Amazon और Flipkart सेल में आईफोन, रियलमी , पोको और मोटो फोन्स पर छूट

Poco F5 (पोको एफ5)

पोको एफ5 स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को आप बिना किसी बैंक ऑफर्स के साथ 22,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 2 चिपसेट के साथ आएगा। इस फोन को 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.67 इंच AMOLED स्क्रीन दी गई है। प्रोटेक्शन के लिए इसमें कंपनी ने Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन भी दिया है। Poco F5 स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड MIUI 14 पर संचालित होता है। इस हैंडसेट में 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। फोन 8 जीबी और 12 जीबी रैम ऑप्शन में आता है।

Motorola Edge 40 (मोटोरोला एज 40)

इसके अलावा आप मोटोरोला एज 40 को भी भारी छूट के साथ इस सेल से खरीद सकते हैं। जिसे महज 24,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराया गया है। इसमें कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 चिपसेट दिया है। यह प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 778G से अधिक पावरफुल है। इस फोन में 6.55 इइंच pOLEd पैनल दिया गया है , जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़ है। मोटोरोला का यह फोन ऐंड्रॉयड 13 के साथ आता है।

Amazon और Flipkart सेल में आईफोन, रियलमी , पोको और मोटो फोन्स पर छूट

Realme GT2 Pro (रियलमी जीटी2 प्रो )

Realme GT2 Pro के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरियंट को ग्राहक फ्लिपकार्ट से 27,999 रुपये में खरीद सकता है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 चिपसेट दिया गया है। यह फोन को 6.7 इंच 2K LTPO AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Bumper offers are available on smartphones in Amazon and Fipkart sale. Both these online shopping sites are offering great deals to their respective customers. In this sale, you can bring these phones of Apple, Motorola and Poco to your home with discounts.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X