इस iPhone की दीवानगी टॉप पर, 16 Pro और iPhone 17 भी रह गए पीछे!
एप्पल का iPhone 16 इस साल भारत में कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बन गया है। Counterpoint Research की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, लगातार दूसरे तिमाही में यह फोन भारतीय बाजार में बिक्री के मामले में टॉप पर रहा है। iPhone 16 Pro और iPhone 17 सीरीज की चर्चा के बावजूद, बेस मॉडल ने कीमत और परफॉर्मेंस के संतुलन के दम पर ग्राहकों का दिल जीता है। आइए चेक करते हैं पूरी डिटेल..

iPhone 16 का दबदबा
रिपोर्ट में बताया गया है कि सितंबर तिमाही के दौरान भारत में एप्पल की शिपमेंट्स में iPhone 16 का दबदबा रहा। यह फोन न केवल दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में, बल्कि टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी मजबूत मांग देख रहा है। फ्लिपकार्ट की Big Billion Days सेल में भी यह सबसे लोकप्रिय प्रीमियम स्मार्टफोन्स में शामिल रहा।
सबसे ज्यादा हुई शिपमेंट
काउंटरपॉइंट के शोध विश्लेषक शुभम सिंह ने कहा, एप्पल ने पहली बार वॉल्यूम के हिसाब से भारत में शीर्ष पांच ब्रांड्स में जगह बनाई है। iPhone 16 लगातार दूसरे तिमाही में सबसे ज्यादा शिप किया गया डिवाइस रहा, जिसमें छोटे शहरों की बढ़ती मांग और प्रो मॉडलों की बिक्री ने औसत कीमतों को बढ़ाया।
ग्लोबली iPhone 16 ने 2025 की पहली तिमाही में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन का स्थान हासिल किया। जापान और मध्य पूर्व में यह मॉडल नई सब्सिडी पॉलिसिज और किफायती ऑफर्स के चलते डिमांड में रहा।
भारत में इस मॉडल की सफलता ने एप्पल को सितंबर 2025 तिमाही में अब तक की सबसे ज्यादा राजस्व उपलब्धि दिलाई। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने भारत को "सबसे प्रमुख बाजारों में से एक" बताया, और कहा कि फेस्टिव सीजन, आसान फाइनेंसिंग और रिटेल नेटवर्क के विस्तार ने बिक्री को बढ़ावा दिया।
एप्पल का मार्केट वैल्यूएशन
इस बीच, एप्पल का मार्केट वैल्यूएशन पहली बार $4 ट्रिलियन तक पहुंच गया। एनालिस्ट के अनुसार, भारत में एप्पल का बढ़ता निवेश और स्थानीय मैन्यूफैक्चरिंग विस्तार कंपनी की आने वाली विकास रणनीति का अहम हिस्सा बनता जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications

