iPhone ने युद्ध में जंग लड़ रहे सैनिक की बचाई जान, फोन को देख लोगों के उड़े होश
iPhone saved the life of a soldier : मोबाइल फोन हमारे आम जनजीवन का हिस्सा बन गया है. आए दिन फोन से लोगों की जान बचाने की खबरे आती रहती हैं. उसी कड़ी में एक और खबर सामने आई है. इन दिनों युद्ध के मैदान में रूस के खिलाफ जंग लड़ रहे एक यूक्रेन के सिपाही की फोन ने जान बचाई है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में असॉल्ट गन की गोली सिपाही की बुलेटप्रूफ जैकेट को पार करते हुए पॉकेट में रखे मोबाइल फोन में जा घुसी. लोग फोन की मजबूती देखकर कायल हो गए हैं.

iPhone 11 Pro ड्यूराबिलिटी के मामले में कैसा है और कितना मजबूत है, इस बात का प्रमाण वायरल हो रही एक वीडियो में है. Apple के स्मार्टफोन्स को लेकर कई ऐसे टेस्ट किये गए हैं जिनमें फोन कितना मजबूत है, इस बात को चेक किया गया है. वहीं इस बार फोन की मजबूती का टेस्ट जंग के मैदान में हुआ. बैग में रखे iPhone 11 Pro ने जंग लड़ रहे एक सैनिक की जान बचाई है.
iPhone ने बचाई सैनिक की जान
आपको बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें iPhone की वजह से एक सैनिक की जान बच गई. रेडिट (Reddit) पर पोस्ट की गई इस वीडियो में यूक्रेन का एक सैनिक जंग के मैदान में अपने देश के लिए लड़ रहा है और उसके बैगपैक में रखें उसके तीन साल पुराने iPhone 11 Pro ने उसे मरने नहीं दिया. अगर सैनिक के बैग में फोन नहीं होता तो आज वो इस दुनिया में न होता.

सोशल मीडिया पर जो ये वीडियो वायरल हो रही है उसमें सैनिक अपने बैग से अपना iPhone 11 Pro निकालता है जो डैमिज हो चुका है. बैगपैक में रखे इस फोन में बुलेट फंसी हुई है. वीडियो में ज्यादा डिटेल्स तो नहीं दिखाई दे रही हैं लेकिन iPhone 11 Pro अगर बैग में न होता तो व बुलेट सैनिक के आर-पार हो जाती.

लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications