Home
News

iPhone SE 4 कवर केस लीक, इस आईफोन के जैसा होगा डिजाइन

अब लीकर सन्नी डिक्सन की हाल ही में शेयर की गई इमेज से iPhone के थर्ड पार्ट केस का पता चला है, जिससे आगामी बजट आईफोन के डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकता है। केस डिजाइन से खास जानकारी पर से भी पर्दा उठा है। तो चलिए आगे अपकमिंग आईफोन को लेकर अब तक सामने आई सभी डिटेल्स जानते हैं।

iPhone SE 4 कवर केस से उठा पर्दा, ऐसा होगा डिजाइन

iPhone SE 4 केस से डिजाइन का खुलासा- इस के में फ्लैट-एज डिजाइन है, जिसे Apple ने iPhone 12 के बाद से ही अपने सभी iPhones लाइनअप रखा है। लेकिन, इसमें दिलचस्प बात यह है कि, केस में म्यूट स्विच के लिए कट-आउट है, जो इससे पहले की सभी अफवाहों को गलत साबित करता है कि, iPhone SE 4 में iPhone 15 Pro और iPhone 16 लाइनअप पर देखा गया एक्शन बटन मिलेगा।

हालांकि SE के लिए इस फैसलिटी को अपनाना कोई आश्चर्यजनक बात नहीं होगा, ऐसा लगता है कि, एप्पल का बजट फोन म्यूट स्विच के साथ ही रहेगा। वहीं कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone SE मॉडल के मुकाबले इसमें बड़ा कैमरा मिलेगा। इससे यह संकेत मिलता है कि, iPhone SE 4 सिंगल-लेंस सेटअप से डुअल-कैमरा सिस्टम में बदला जा सकता है।

डिजाइन अप्रैल में देखी गई डमी केस से काफी मिलता-जुलता है। इसका कैमरा कट-आउट iPhone 7 Plus के समान है। यह भी हो सकता है कि, यह केस डिजाइन गलत जानकारी पर आधारित हो, लेकिन अब तक सामने आई लीक से इस अफवाह वाले कैमरा सेटअप की ओर बदलाव का हिंट मिल रहा है।

इसके अलावा हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone SE 4 में A18 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसे 8GB रैम के साथ जोड़ा जाएगा। बता दें, यह चिपसेट एप्पल के लेटेस्ट सीरीज iPhone 16 में शामिल किया गया है। अगर आईफोन एसई 4 में Apple A18 प्रोसेसर मिलता है, तो यह Apple इंटेलिजेंस, Apple के नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सपोर्ट के साथ उपलब्ध हो सकता है।

iPhone SE 4 को 50 हजार रुपये से कम कीमत में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। ऐसे में यह उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है, जो बिना ज्यादा पैसे खर्च किए आईफोन खरीदना चाहते हैं। फिलहाल कंपनी ने iPhone SE 4 की लॉन्चिंग डेट कंफर्म नहीं की है। हालांकि, लीक्स की मानें तो iPhone SE 4 अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone SE 4 case leak suggests iPhone 7 Plus Inspired design know other leaked Features in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X