ये 3 शानदार Apple प्रोडक्ट्स अगले महीने होंगे लॉन्च, जानिए क्या है खास
अगर आप भी Apple लवर हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है, जी हां अगले महीने Apple अपने एक दो नहीं बल्कि कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने को तैयार है। जिसके तहत कंपनी Apple iPhone SE 4 से लेकर iPad 11 तक को पेश करने के लिए तैयार है। तो चलिए आपको आने वाले इन प्रोडक्ट्स की अब तक सामने आई सभी डिटेल्स से आपको रूबरू करवाते हैं।
Apple iPhone SE 4: 2025 में Apple iPhone SE 4 जिसे iPhone 16E के नाम से भी जाना जा सकता है, के साथ अपने ग्राहकों को एक बड़ा सरप्राइज देने वाला है। अब तक SE मॉडल्स ने उतनी छाप नहीं छोड़ी थी, लेकिन इस बार Apple एक नया और मॉडर्न डिजाइन पेश करने जा रहा है।

इस बजट iPhone में Face ID का सपोर्ट होगा और Apple की नई AI टेक्नोलॉजी भी शामिल होगी। इसके अलावा इसमें सिंगल रियर कैमरा होगा और इसकी कीमत लगभग $600 (48,600 रुपये) के आसपास रहने की संभावना है। यह iPhone एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है उन यूजर्स के लिए जो कम कीमत में स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं।
iPad 11: Apple के सबसे सस्ते iPad को दो साल में पहला अपडेट मिलने संभावना है, जिसमें मेन फोकस Apple इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट पर होगा। पिछले अपडेट के दौरान iPad को पहला रिडिजाइन मिला था, जब से Apple ने बजट iPad पर ध्यान देना शुरू किया था। इस बार डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है।
Apple MacBook Air: Apple MacBook Air में नई M4 चिप को लॉन्च करने जा रहा है, हालांकि यह एक छोटा रिफ्रेश होगा, खासकर जब से Apple ने पहले ही M2 और M3 MacBook Air मॉडल में 16GB RAM जोड़ दी है।
इसके अलावा 2025 में Apple अपने अन्य नए Iphones को भी पेश करने की तैयारियों में जुटी है। जिसमें iPhone 17 , Apple iPhone Plus मॉडल को बंद कर नया iPhone Slim या Air और iPhone Slim वेरिएंट ला सकता है, जो इसे Apple का अब तक का सबसे स्लिम iPhone बना देगा।


Click it and Unblock the Notifications