Home
News

iPhone यूजर्स को खतरा; बढ़े स्पाइवेयर अटैक, जानिए Apple क्यों दे रहा चेतावनी?

Apple ने एक बार फिर अपने iPhone यूजर्स को लेकर चिंता जताई है। फ्रांस की नेशनल साइबरसिक्योरिटी एजेंसी (CERT-FR) ने हाल ही में कन्फर्म किया है कि इस साल अब तक Apple ने चार बार स्पाइवेयर अटैक से जुड़ी चेतावनी भेजी है।

ये चेतावनियां क्रमशः 5 मार्च, 29 अप्रैल, 25 जून और 11 सितंबर 2025 को जारी हुईं। सवाल ये है कि आखिर ये खतरा इतना बड़ा क्यों है और इससे किन लोगों को सबसे ज्यादा सतर्क रहना चाहिए?

iPhone यूजर्स पर बढ़े स्पाइवेयर अटैक, जानिए Apple क्यों दे रहा चेतावनी

कौन हैं इस अटैक के निशाने पर?

CERT-FR के अनुसार, ये हमले आम साइबर अटैक जैसे नहीं होते। ये जीरो-डे (Zero-Day) और जीरो-क्लिक (Zero-Click) तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। यानी आपको किसी लिंक पर क्लिक करने या ऐप डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं होती, हैकर्स बिना किसी एक्शन के आपके डिवाइस तक पहुंच सकते हैं।

अक्सर ऐसे अटैक हाई-प्रोफाइल टारगेट्स को निशाना बनाते हैं।

  • पत्रकार
  • वकील
  • एक्टिविस्ट
  • राजनेता
  • वरिष्ठ सरकारी अधिकारी
  • स्ट्रैटेजिक सेक्टर के टॉप मैनेजमेंट

इनका मकसद सिर्फ डेटा चोरी नहीं होता बल्कि इनकी गतिविधियों पर नजर रखना और संवेदनशील जानकारियां हासिल करना होता है।

क्यों बढ़ रही हैं चिंताएं?

Apple ने हाल ही में एक Zero-Day flaw (CVE-2025-43300) और WhatsApp जीरो-क्लिक वल्नरेबिलिटी (CVE-2025-55177) से जुड़ी सुरक्षा खामी को पैच किया है। यह खामी इतनी खतरनाक थी कि WhatsApp ने तक यूज़र्स को अपने डिवाइस को फैक्ट्री रिसेट करने की सलाह दी थी।

Apple ने भी चेतावनी दी है कि यदि किसी यूजर को Threat Notification मिलती है तो तुरंत Lockdown Mode ऑन करें और डिजिटल सिक्योरिटी हेल्पलाइन जैसे Access Now से मदद लें।

ये डेटा है सबसे ज्यादा खतरे मेंं

ज़्यादातर रिपोर्ट्स इन अटैक्स को सिर्फ हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों तक सीमित बताती हैं, लेकिन हकीकत ये है कि इसकी चपेट में आम यूजर्स भी आ सकते हैं।

सोशल इंजीनियरिंग का खतरा: हैकर्स हाई-प्रोफाइल टारगेट्स तक पहुंचने के लिए उनके कॉन्टैक्ट्स और करीबियों के फोन को भी टारगेट कर सकते हैं।

पर्सनल डेटा: आम यूज़र्स के फोन में बैंकिंग ऐप्स, UPI डेटा, पर्सनल फोटोज़ और प्राइवेट चैट होती हैं, जो डार्क वेब पर बेचे जा सकते हैं।

फेक नोटिफिकेशन: कई बार हैकर्स Apple या WhatsApp के नाम पर फेक अलर्ट भेजकर पासवर्ड या OTP चुरा सकते हैं।

iPhone यूजर्स को क्या करना चाहिए?

  • Lockdown Mode ऑन करें - खासकर तब जब आपको Apple से Security Alert मिला हो।
  • नियमित अपडेट्स इंस्टॉल करें - iOS अपडेट्स को कभी स्किप न करें।
  • अनजाने लिंक पर क्लिक न करें - भले ही वो किसी भरोसेमंद कॉन्टैक्ट से क्यों न आए हों।
  • दो-स्तरीय सुरक्षा (2FA) सक्षम करें - iCloud और अन्य अकाउंट्स के लिए।
  • एक्सपर्ट हेल्प लें - Access Now जैसी डिजिटल सिक्योरिटी हेल्पलाइन से सलाह लेना बेहतर है।

Apple की यह चेतावनी सिर्फ फ्रांस तक सीमित नहीं है। कंपनी 2021 से अब तक 150 से ज्यादा देशों के यूज़र्स को ऐसे अलर्ट भेज चुकी है। आने वाले समय में स्पाइवेयर हमले और ज्यादा एडवांस हो सकते हैं। ऐसे में सिर्फ हाई-प्रोफाइल लोगों ही नहीं, बल्कि हर iPhone यूज़र को अपनी डिजिटल हाइजीन पर ध्यान देना जरूरी है। इसलिए अगर आपके पास iPhone है तो यह समझना होगा कि अब साइबर अटैक सिर्फ खबर नहीं, बल्कि आपकी निजी सुरक्षा का मामला है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X